Thursday, March 28, 2024
featuredदुनियादेश

चार महीने का मासूम भारत से सफल सर्जरी करवा कर लौटा पाकिस्तान

SI News Today

पाकिस्तान के रोहान का बीते महीने भारत में सफल ऑपरेशन हुआ था। रोहान की हार्ट सर्जरी भारत में हुई थी जो सफल रही थी लेकिन अब 4 महीने का वह मासूम दुनिया को अलविदा कह चुका है। सोमवार (7 अगस्त) को रोहान की डीहाइड्रेशन के कारण मौत हो गई। रोहन का इलाज बीते महीने नोएडा स्थित जेपी अस्पताल में किया गया था। रोहान सादिक की मृत्यु की खबर उसके पिता कंवल सादिक ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मेरा रोहान बीती रात इस दुनिया से चलबसा। वो दिल की गंभीर बीमारी से लड़ा और जीता भी, लेकिन डिहाइड्रेशन की वजह से आज वह कब्र में है।”

बता दें रोहान के इलाज का मामला दोनों देशों के बीच सुर्खियों में रहा था। रोहान के पिता ने भारत में उसके इलाज के लिए वीजा हासिल करने की कोशिश में कई अर्जियां डाली थीं। वीजा नहीं मिलने के कारण कंवल ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी। मदद की गुहार के बाद सुषमा स्वाराज ने भी तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया था और रोहान की भारत में सफल सर्जरी हुई थी। रोहान के पिता केन सिड(ट्विटर का नाम) ने 24 मई, 2017 को ट्विटर पर अपने बीमार बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए कहा था, “मेरा बच्चा उचित इलाज मिलने से महरूम क्यों रहे? कोई जवाब है सर सरताज अजीज या मैडम सुषमा?” इस ट्वीट के जवाब में स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “नहीं। बच्चे को उचित इलाज मिलेगा। कृपया पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से संपर्क करें। हम आपको मेडिकल वीजा देंगे।”

रोहान का सफल इलाज होने पर उसके पिता ने यह भी कहा था, “उनके बेटे की धड़कने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की वजह से धड़क रहीं हैं।” लेकिन सोमवार रात रोहान हमेशा के लिए सो गया। वहीं रोहान की मौत की खबर पर बड़ी तादाद में ट्विटर यूजर्स ने भी शोक जताया है। बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

SI News Today

Leave a Reply