Friday, March 29, 2024
featured

बच्चे पढ़ रहे दीपिका को लिखा गया उनके पापा का लेटर

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनके पिता द्वारा लिखा गए लेटर को अब एक स्कूल के स्लेबस में शामिल किया गया है। यह लेटर पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने अपनी बड़ी बेटी दीपिका और छोटी बेटी अनीशा के लिए लिखा था। लेटर में लाइफ को अच्छे से जीने और आगे बढ़ने के बारे में बताया गया था। लिखा गया है कि किस तरीके से आने वाली परेशानियों को उन दोनों को हल करना चाहिए। यह लेटर सबसे पहले चर्चा में तब आया था जब दीपिका ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान इसका कुछ हिस्सा पढ़कर सुनाया था। उसके बाद पूरा लेटर सामने आया और वायरल हो गया। एक स्कूल की इंग्लिश की किताब में इसको शामिल किया गया है। दीपिका पादुकोण के एक फैन ने इसको ट्विटर पर पोस्ट किया। दीपिका ने इसे देखने के बाद रीट्वीट भी किया। उन्हें भी इस बारे में शायद पहले से जानकारी नहीं थी।

पत्र में प्रकाश पादुकोण ने अपनी दोनों बेटियों से कहा है कि वे जो करती हैं उस काम से उनको प्यार करना चाहिए और आखिर में अपने दोस्तों और परिवार को नहीं भूलना चाहिए। इस चिट्ठी में प्रकाश पादुकोण लिखते हैं, ‘आप जो करते हैं, उसके लिए जुनून, दृढ़ता, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का कोई विकल्प नहीं है। अगर आप अपनी पसंद की चीज़ कर रहे हैं, तो कुछ और मायने नहीं रखता।’
यह चिट्ठी वाकई इतनी भावुक थी कि पिछले साल फरवरी में इसे पढ़ते हुए न सिर्फ दीपिका भावुक हुईं, बल्क‍ि दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। जिसमें उनके संघर्षों की कहानी के बारे में कहा गया है। उस दौरान स्टेज पर उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी मौजूद थी और सामने रणवीर सिंह भी थे।

SI News Today

Leave a Reply