Thursday, March 28, 2024
featured

भूमि के टॉयलेट में जाकर रणवीर सिंह ने किया टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन

SI News Today

बॉलीवुड में आज कल फिल्मों के प्रमोशन के लिए नए-नए तरीके ढूंढ निकाले जाते हैं। इसके चलते फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का प्रमोशन भी जोरों शोरों से किया जा रहा है। वहीं इसके चलते एक्टर रणवीर सिंह और भूमि पेडनेकर नेजरा हटकर फिल्म का प्रमोशन किया।

दरअसल, इस शुक्रवार यानी 9 अगस्त को बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ रिलीज होने जा रही है। इसके चलते फिल्म की एक्ट्रेस भूमि के साथ एक्टर रणवीर सिंह फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। रणवीर और भूमि इस दौरान बहुत ही नाटकीय अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स ने एक वीडियो बनाया है जिसे इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है।

वीडियो में भूमि तेजी से फोन पर बात करते हुए अपने रूम की तरफ आती हैं। वहीं उनके रूम के टॉयलेट में कोई है, इस बात का उन्हें अहसास होता है। वह फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को बताती हैं कि शायद उनके टॉयलेट में कोई है। तभी उस टॉयलेट में से रणवीर सिंह बाहर निकले हैं। नाटकीय अंदाज में रिएक्ट करते हुए भूमि पूछती हैं कि ‘तुम मेरे टॉयलेट में क्या कर रहे हो।’ तभी रणवीर कहते हैं, ‘देश में टॉयलेट्स की कमी है। इसी विषय पर हमारे फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट रिलीज हो रही है 11 अगस्त को, आप भी देखिए। फैमिली के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा।’ वहीं अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। वहीं उन्होंने रणवीर सिंह को उनकी फिल्म का फ्रमोशन करने केलिए शुक्रिया भी कहा है।

SI News Today

Leave a Reply