Thursday, April 18, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

कटती रहीं महिलाओं की चोटियां और बनती रही कहानियां….

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की चोटियां कटने की वारदातें होती रहीं और उनसे जुड़कर नई नई कहानियां सुनने को मिलती रहीं। अफवाहों का दौर तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुलिस-प्रसाशन के स्तर पर सख्त रवैया अपनाने और जागरूक करने के बावजूद आज सैकड़ों महिलाओं की चोटी कट गई। वहीं चोटी कटने के बाद कई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती होने की भी खबरें हैं। पूर्वांचल के जिलों में चोटी कटने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है।

जौनपुर में तीन चचेरी बहनों की चोटी कटी
जौनपुर में तीन चचेरी बहनों सहित 19 महिलाओं की चोटी कटने से जिलों में दहशत का माहौल है। सुरेरी थाना क्षेत्र के छेरहटी गांव में सुरेश की पत्नी शीला गांव की महिलाओं के बीच बुधवार की देर शाम बैठी हुई थीं। अचानक चोटी कटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। हालांकि चिकित्सक ने दावा किया है कि उसकी चोटी नहीं कटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर मंडल में भी कई महिलाओं की चोटी कटी। बिजनौर में 15, मेरठ में 6, मुजफ्फरनगर में 3, सहारनपुर में 6, शामली में 3, बुलंदशहर में 3 , बागपत में 7 घटनाएं चोटी कटने की सामने आईं।

SI News Today

Leave a Reply