Friday, March 29, 2024
featuredदेश

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा ये….

SI News Today

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी अपने ट्वीट की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने वरिष्ठ वकील राजीव धवन पर निशाना साधा है। ट्वीट में भाजपा नेता ने राजीव धवन पर उनके पहनावे का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, ‘कोर्ट में वकील राजीव धवन ने कुर्ता-पायजामा पहनने पर मेरा मजाक बनाया। क्या वो भारतीय हैं? अगर महात्मा गांधी भी यही ड्रेस पहनकर आते तो?’ गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। कई यूजर्स ने वकील राजीव धवन पर जमकर निशाना साधा है। एक यूजर्स हरीश कुमार ट्वीट कर लिखते हैं, ‘सर आपको धोती पहनने पर वकील क्या कहेंगे? ये भी जान लेना चाहिए था।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘पता नहीं राजीव धवन अपने ट्वीट्स का बचाव क्यों करते हैं? क्योंकि उन्हें अपनी गोपनीयता का बुनियादी अधिकार है या उसका खुलासा होने का डर है!’

भूली नाम से यूजर लिखती हैं, ‘राजीव धवन खुद का बचाव इसलिए करते हैं क्योंकि उनके फॉलोअर्स नहीं हैं।जबकि भाजपा नेता स्वामी के 46 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।’ वहीं रविंद्र कोशिक लिखते हैं, ‘राष्ट्र विरोधी राजीव धवन को कौन फॉलो करेगा।’ भास्कर लिखते हैं, ‘यही वजह है कि मैं उन्हें जीरो धवन कहता हूं।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘यूबीआई…गलती से भारत में पैदा हो गए।’ दूसरी तरफ एक यूजर राजीव धवन के ट्विटर अकाउंट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए लिखते हैं, ‘क्या उनका कोई ट्विटर अकाउंट है।’

SI News Today

Leave a Reply