Friday, March 29, 2024
featured

अर्जुन रामपाल को माननी पड़ी थीं अरुण गवली की शर्तें, तब उन्हें मिली ‘डैडी’ बनाने की इजाजत…

SI News Today

किसी शख्स पर बायोपिक बनाना कभी आसान नहीं होता। खासतौर से जिसपर आप बायोपिक बनाना चाहते हैं उसकी मंजूरी लेना कठिन होता है। उस शख्स को डर लगा रहता है कि उसकी इमेज को स्क्रीन पर किस तरह से दिखाया जाएगा। जब आप किसी गैंगस्टर से राजनेता बने व्यक्ति पर बायोपिक बनाना चाहें तो उसकी इजाजत लेना और भी कठिन हो जाता है। इसी परेशानी से अर्जुन रामपाल को भी गुजरना पड़ा था। इसकी वजह उनकी अगली फिल्म का गैंगस्टर अरुण गवली पर होना है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन रामपाल बताते हैं कि उन्हें बायोपिक बनाने की मंजूरी लेने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

जब अर्जुन कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने के लिए गवली के पास पहुंचे तो उनकी दो विनम्र शर्तें थी। पहली की दोनों कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले गाय का दूध निकालेंगे। इसकी वजह गवली का एक ग्वाले परिवार से आना है। उनके यहां कुछ भी नया काम करने से पहले गाय का दूध निकालना शुभ माना जाता है। इसके बाद दूसरी शर्त काफी मुश्किल थी। जिसमें एक्टर को मैंगो शेक का एक ग्लास पीना था। अब आप सोच रहे होंगे भला इसमें क्या मुश्किल थी। तो जनाब परेशानी यह थी कि अर्जुन को आम अच्छे नहीं लगते और यही वजह है कि वो उन्हें नहीं खाते हैं। लेकिन फिर भी एक्टर ने मैंगो शेक पी लिया और गवली के साथ मिलकर गाय का दूध निकाला।

इन दोनों शर्तों को मानने के बाद अर्जुन को बायोपिक बनाना का ग्रीन सिग्नल मिल गया था। उस समय गवली ने रामपाल से कहा- तुम पे भरोसा है। 8 सिंतबर को रिलीज होने वाली फिल्म डैडी में अर्जुन रामपाल अरुण गवली के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को आशिम अहलूवालिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश गवली की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में राजेश श्रींगापोरे और श्रुति बापना भी अहम भूमिका में हैं।

हाल ही में अर्जुन ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें एक्टर रियल लाइफ डैडी यानी गैंगस्टर अरुण गवली से बातचीत करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में अर्जुन ये भी बता रहे हैं कि जब वह पहली बार अर्जुन गवली से मिले थे तो कैसे उन्होंने फिल्म के लिए अरुण की इजाजत ली थी।

SI News Today

Leave a Reply