Friday, March 29, 2024
featuredदेश

जामा मस्जिद इलाके में तनाव के बाद हिंसक झड़प, दरोगा घायल…

SI News Today

अलीगढ़: शुक्रवार को नमाज के बाद फायरिंग औ पथराव के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पथराव के दौरान वीडियोग्राफी से लोगों की पहचान की जा रही है। उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है।अब तक छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

200 अज्ञात लोगोंं के खिलाफ FIR
-पुलिस ने करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कोतवाली में दर्ज हुए तीन मुकदमों में घायल दरोगा राजकुमार ने एफआईआर कराई है। पथराव के दौरान टूटी पुलिस की गाड़ियों को लेकर एफआईआर कार्रवाई गई है।

उपद्रव करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे:SSP
-अलीगढ़ एसएसपी ने कहा, पथराव और फायरिंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। कल की घटना के बाद हालात सामन्य हो रहे हैं। ऊपरकोट इलाके में लोगों ने दुकान खोलना शुरु कर दिया। अब भी मौके पर आरएएफ और पीएसी तैनात है।कई थानों की फोर्स को भी लगाया है।

शुक्रवार को हुई थी झड़प
-यहां के जामा मस्जिद इलाके में प्रशासन से मुआवजे की मांग के दौरान ईंट पत्थर चले। इससे पहले 7 अगस्त को दो गुटों में विवाद के बाद हुई झड़प में गोली चलने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई।
-मौत से नाराज परिजन और साथी शुक्रवार को 50-50 लाख के मुआवजे के साथ नौकरी की मांग कर रहे थे। इस दौरान चले ईंट पत्थर में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसका नाम दारोगा राजकुमार घायल हो गया।

-पथराव को देखते ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस, आरएएफ और पीएसी की टीम तैनात कर दी गई।

पथराव से पहले क्या हुआ था
7 अगस्त को अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना इलाके के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने करीब सात राउंड गोलियां चली थी।उससे पहले दो गुटों में 6 अगस्त की रात को झड़प हुई थी।

जमीन को लेकर हुआ था विवाद
-रेलवे रोड बाजार के तिराहे पर चंदनिया के रहने वाले सुरेश कुमार की कचौड़ी की दुकान है। बताया जा रहा है कि सुरेश का नजदीक ही रहने वाले वसीम से एक जमीन को लेकर पर विवाद है।

-सुरेश उस जमीन को लेना चाहता था। दोनों के बीच 6 अगस्त की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। 7 अगस्त को सुरेश कुछ लोगों के साथ वसीम से बात करने के लिए आया था। दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ, फिर मारपीट शुरु हो गई।

-वसीम को पिटता देख उसका भाई बीच में आ गया था। इस बीच सुरेश ने अपनी पिस्टल से दोनों भाईयों को गोली मार दी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को बरामद कर लिया है।

SI News Today

Leave a Reply