Friday, March 29, 2024
featured

धोनी को पछाड़कर विराट कोहली ने हासिल किया यह कीर्तिमान…

SI News Today

श्रीलंका को उसी के घर में हराकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार भारत ने विदेशी जमीन पर (3 मैचों की टेस्ट सीरीज में) किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है। लेकिन इस जीत के साथ विराट कोहली विदेशों में दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में 13 मैच जीते हैं, जिसमें से 7 जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए 30 टेस्ट मैचों में भारत को सिर्फ 6 में ही जीत नसीब हुई थी। विराट ने विदेशी सरजमीं पर करियर के 12वें मैच में ही धोनी की बराबरी कर ली थी। फिलहाल भारत की ओर से विदेशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खाते में दर्ज है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 11 टेस्ट जीते थे।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट के 85 वर्ष के इतिहास में अब तक भारत ने 2004 में बांग्लादेश और 2005 जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्विप किया था, लेकिन वो दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी। इस जीत के साथ विराट कोहली पहले एेसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी अगुआई में भारत ने 85 वर्ष में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इसके अलावा भारतीय टीम श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम भी बन गई है। यह भी दिलचस्प है कि 50 साल बाद इस सीरीज में भारत ने 3 मैच जीते हैं। इससे पहले 1967 में जब भारतीय टीम न्यू जीलैंड दौरे पर गई थी तो उसने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती थी।

गौरतलब है कि पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने तीसरा टेस्ट मैच पारी और 171 रनों से जीत लिया है। लाहिरू कुमारा को बोल्ड कर अश्विन ने श्रीलंकाई पारी समाप्त कर दी। श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और पूरी टीम दूसरी पारी में 181 रनों पर अॉल आउट हो गई। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने अश्विन की गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद नियमित अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। यह जीत भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि अब टीम इंडिया श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने पहली पारी में शिखर धवन और हार्दिक पंड्या के शतकों की मदद से 487 रन बनाए थे। श्रीलंका इस सीरीज में दूसरी बार पारी के अंतर से हारा है।

SI News Today

Leave a Reply