Friday, April 26, 2024
featuredलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा के बाढ़ पीडि़तों से मिले….

SI News Today

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिलों का दौरा करने का क्रम भले ही टूट गया हो, लेकिन उनके दौरे जारी है। गोरखपुर के दौरे से कल वापसी के बाद आज उनका चार जिलों का दौरा है। वह इन जिलों में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के साथ ही राहत सामग्री भी बांटेंगे।

गोंडा में कर्नलगंज के पाल्हापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ में डूबने से हुई महिला की मौत पर शोक जताते हुए आश्रितों को चार लाख रुपये का स्वीकृति पत्र दिया। इसके साथ ही बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को बाढ़ पीडि़त परिवार को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं के लिए चारा, पेयजल व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने वहां एल्गिन-चरसड़ी तटबंध के स्थाई समाधान के लिए सिंचाई मंत्री को निर्देश दिए गए हैं। तटबंध में जो भी गड़बडिय़ां हुई हैं। उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ क्षेत्र के ऐसे परिवार, जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनकी सूची तैयार करके उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। आने वाले तीन साल में सभी परिवारों को पक्का आवास दिया जाएगा। आवागमन की समस्या पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में पर्याप्त नाव की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा एनडीआरएफ व पीएसी की मदद से स्टीमर भी लगवाई जाएं। क्षेत्र के विधायक व सांसद से बाढ़ पीडि़तों की मदद अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने बाढ़ पीडि़तों के साथ भेदभाव किया तो शासन स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के दो तीन अधिकारियों के नाम हमारे पास आए हैं, जिनके खिलाफ शाम तक कार्रवाई कर दी जाएगी।

बाढ़ पीडि़तों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह श्रावस्ती जिले के लिए रवाना हो गए। हवाई सर्वेक्षण के साथ ही वह इन जिलों में स्थलीय सर्वेक्षण भी करेंगे। श्रावस्ती के बुद्ध बिहार इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री बाटेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती तथा बहराइच के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के साथ ही वह इन जिलों में स्थलीय सर्वेक्षण भी करेंगे। श्रावस्ती के बुद्ध बिहार इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री बाटेंगे।

बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे बहराइच के बाढ़ व कटान क्षेत्र का दौरा करेंगे। 1 बजकर 20 मिनट पर हरदी के एरिया प्राथमिक विद्यालय में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा । 1 बजकर 25 मिनट से 1.35 तक करेंगे बाढ़ पीड़ित गांव कायमपुर का निरीक्षण। 1.40 से 2.10 तक एरिया विद्यालय में बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को राहत सामग्री बाटेंगे । 2.10 बजे बाराबंकी जिले के रामनगर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री।

SI News Today

Leave a Reply