Saturday, April 20, 2024
featuredलखनऊ

अखिलेश यादव की आज उन्नाव में गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में कार्यकर्ता ने किया हंगामा…

SI News Today

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में जगह-जगह पर पार्टी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं। लखनऊ के साथ ही देवरिया, औरैया व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। यह सभी लोग काफी हंगामा करने लगे। सड़क पर लेटकर यह सभी सड़क हंगामा कर रहे।

देवरिया जिला में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की और फिर शहर के कचहरी चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। एक घंटे तक शहर का मुख्य मार्ग जाम रहा।

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास तो किया, लेकिन सपाई हटने को तैयार नहीं थे। अंत में पुलिस ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पुलिस लाइन लेकर चले गए।

कन्नौज में पूर्व मंत्री समेत कई सपाई हिरासत में
औरैया जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गिरफ्तार होने के बाद जिले में पूर्व राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव समेत अन्य एक्सप्रेस वे पर पहुँच गए। हंगामा करने पर पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया है।

SI News Today

Leave a Reply