फिल्म इंड्रस्टी में दीपिका औक करीना, आज के दौर में ये ऐसे नाम है जिनके बारे में हर कोई जानता है। दोनों ही एक्ट्रेस बेहतरीन एक्टिंग की सौदागर होने के साथ काफी फेमस भी हैं। आपने कई बार इन्हें फिल्मों में स्टंट करते हुए भी देखा होगा। कहना गलत नहीं होगा कि स्टंट फिल्मों में एक्ट्रेस और एक्टर दोनों को ही अलग ही पहचान देते हैं। लेकिन पर्दे पर दिखने वाले खतरनाक स्टंट एक्ट्रेस खुद नहीं करतीं बल्कि इसके लिए स्टंट वुमेन को रखा जाता है। आइए आज ऐसी ही स्टंट वुमन के बारे में बताते हैं जो एक समय घरेलू हिंसा का शिकार होती थीं। लेकिन आज बॉलिवुड इंड्रस्टी में इनकी एक अलग पहचान है।
हम बात कर रहे हैं फेमस एक्ट्रेस के लिए स्टंट वुमन का काम करने वाली गीता टंडन, जिन्होंने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण और ‘सिंघम’ में करीना कपूर खान के लिए स्टंट किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस पर्दे पर स्टंट करती हुईं अच्छी दिखें इसके लिए गीता जी तोड़ मेहनत करती हैं।
स्टंट वुमेन बनने से पहले अगर गीता टंडन की बात की जाए तो वह उसे किसी नर्क से कम नहीं मानती। एक सामान्य परिवार में जन्मी गीता की शादी 15 साल की उम्र में कर दी गई थी। गीता का पति शराब पीकर मारपीट करता था। उनके बाल खींचता, दांतों से काटता और घर के दूसरे सदस्य, सभी दूर खड़े होकर तमाशा देखते थे। सास भी हमेशा उनका अपमान करती थी और अपने बेटे को बलात्कार करने के लिए कहती थी।
घरेलू हिंसा का शिकार होती रही गीता ने आखिरकार ससुराल से भाग कर अपनी जान बचाई और एक गुरुद्वारे में रोटियां बनाने, घरों में जाकर झाड़ू पोछा लगाने जैसे काम करने लगी। जब गीता को स्टंट वुमेन की नौकरी के बारे में पता चला उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग के वो नौकरी हासिल भी कर ली। इस प्रोफेशन में गीता कई बार चोटिल भी हुईं। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बाद गीता आज बॉलीवुड की एक कामयाब स्टंट वुमेन हैं।