Saturday, April 20, 2024
featured

अर्जुन रामपाल की पहली और आखिरी बायोपिक फिल्म होगी ‘डैडी..

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही फिल्म ‘डैडी’ में एक गंभीर किरदार करते नजर आएंगे। यह फिल्म उनके चहेते प्रोजेक्ट्स में से एक है और इस पर उन्होंने तकरीबन 2 साल तक काम किया है। हालांकि गौर करने की बात यह भी है कि इस फिल्म के बाद अर्जुन ने फैसला किया है कि वह अब इसके बाद किसी भी बायोपिक फिल्म में काम नहीं करेंगे। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन ने कहा- बायोपिक्स से मेरा मन भर गया है। अर्जुन ने यह भी बताया कि वह आखिर क्यों इन बायोपिक फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- यह फिल्में आपका बहुत सा वक्त ले लेती हैं और ईमानदारी से कहूं तो अब से कुछ सालों तक मैं बायोपिक फिल्में करना ही नहीं चाहता हूं। हां हो सकता है कि कुछ सालों बाद मैं इस तरह की कोई फिल्म कर लूं यदि मैं किसी शख्स की कहानी से खुद को बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करता हूं।

अर्जुन ने कहा- अभी के लिए सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि डैडी एक चुनौतीपूर्ण यात्रा रही है और अब कुछ वक्त तक मैं इस तरह की मुश्किल फिल्म नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन रामपाल बताते हैं कि उन्हें बायोपिक बनाने की मंजूरी लेने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जब अर्जुन कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने के लिए गवली के पास पहुंचे तो उनकी दो विनम्र शर्तें थी। पहली की दोनों कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले गाय का दूध निकालेंगे। इसकी वजह गवली का एक ग्वाले परिवार से आना है। उनके यहां कुछ भी नया काम करने से पहले गाय का दूध निकालना शुभ माना जाता है।

इसके बाद दूसरी शर्त काफी मुश्किल थी। जिसमें एक्टर को मैंगो शेक का एक ग्लास पीना था। अब आप सोच रहे होंगे भला इसमें क्या मुश्किल थी। तो जनाब परेशानी यह थी कि अर्जुन को आम अच्छे नहीं लगते और यही वजह है कि वो उन्हें नहीं खाते हैं। लेकिन फिर भी एक्टर ने मैंगो शेक पी लिया और गवली के साथ मिलकर गाय का दूध निकाला। इन दोनों शर्तों को मानने के बाद अर्जुन को बायोपिक बनाना का ग्रीन सिग्नल मिल गया था। उस समय गवली ने रामपाल से कहा- तुम पे भरोसा है। 8 सिंतबर को रिलीज होने वाली फिल्म डैडी में अर्जुन रामपाल अरुण गवली के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को आशिम अहलूवालिया ने डायरेक्ट किया है।

SI News Today

Leave a Reply