Friday, March 29, 2024
featuredचंडीगढ़

चलते-चलते रास्ते में अचानक फटने लगे लड़की के कपड़े, जानिए..

SI News Today

चंडीगढ़ में एक लड़की के साथ बीजेपी नेता के बेटे द्वारा छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला आया था। अभी इस घटना के बीते ज्यादा दिन नहीं हुए हैं तभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरेआम लड़की के कपड़े अपने आप फटने लगते हैं। ये वीडियो हमारे समाज को झकझोर कर रख देगा। वीडियो में लड़की घर से दफ्तर के लिए निकलती तो है पूरे कपड़े पहनकर लेकिन शाम में घर पहुंचकर वो पूरी तरह से न्यूड हो जाती है।

सुबह घर से निकलने से लेकर शाम को घर पर पहुंचने तक सरेआम उसके कपड़े फटते रहते हैं। दरअसल ये वीडियो एक शॉर्ट फिल्म का है। इस वीडियो को साल 2015 में यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। अब चंडीगढ़ स्टाकिंग केस के चर्चा में आने के बाद एक बार फिर से ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

5 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की का पूरा दिन ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द बीतता है जो अपनी आंखों से उसका बलात्कार करते हैं। लड़की जब घर से निकलती है शाम में उसके घर वापस लौटने तक उसके शरीर पर जहां-जहां लड़के अपनी हवस भरी नजर डालते हैं वहां के कपड़े फट जाते हैं। शाम होते होते उसके कपड़े कई जगह से फट चुके होते हैं।

इस वीडियो के माध्यम से दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे एक लड़की को जब कोई मर्द गलत ईरादे से देखता है तो वो आखिर कैसा महसूस करती है। आप भी देखिए इस वीडियो को और अपने विवेक से सोचिए कि एक लड़की के लिए इस तरह के मर्दों के बीच में अपनी ज़िंदगी जीना कितना कठिन होता है।

SI News Today

Leave a Reply