Friday, March 29, 2024
featured

दीपिका ने पहना कुछ ऐसा कि उड़ने लगा उनका मजाक..

SI News Today

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। इस बार दीपिका अपने किसी बयान या फिल्म की वजह से चर्चा में नहीं हैं। इस बार दीपिका पादुकोण अपनी एक ड्रेस को लेकर यूजर्स के लिए हंसी का पात्र बनी हुई हैं। दरअसल दीपिका ने जो शर्ट पहनी हुई है वो आधी सफेद है और आधे हिस्से में लाल चेक हैं। दीपिका की ये तस्वीर देख सोशल मीडिया ने इसे रणवीर सिंह का साइड इफेक्ट तक बता दिया। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स तो कहने लगे कि दीपिका रनबीर कपूर औऱ रणवीर सिंह दोनों को बराबर चाहती हैं इसिलिए उन्होंने दोनों के लिए आधे-आधे कपड़े पहने हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के रनबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ अफेयर की खबरें बॉलीवुड में बहुत मशहूर हैं। जहां दीपिका अपने करियर के शुरुआती दिनों में रनबीर कपूर के काफी करीब दिखाई देती थीं वहीं जब वह सफलता की चोटी पर हैं उस वक्त उनके रणवीर सिंह के साथ अफेयर की खबरें हैं। अबी हाल ही में दीपिका रणवीर सिंह के साथ डेट पर भी स्पॉट की गई थीं।

इस बार दीपिका अपने अफेयर की वजह से नहीं अपनी इस ड्रेस के चलते सुर्खियों में हैं। दीपिका इस ड्रेस में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर देखी गई थीं।
देखिए दीपिका के इस ड्रेसिंग सेंस पर किस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं और लोग किस तरह से उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply