Thursday, March 28, 2024
featured

धोनी की प्रैक्टिस का अलग अंदाज, इसलिए हैं सबसे फिट…

SI News Today

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो सामने आए हैं। जिसे देखकर पता लग जाता है कि वह अब भी काफी फिट हैं और नेट पर जमकर पसीना बहाते हैं। इससे पहले धोनी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। तब उन्होंने अर्धशतक मारा था। इस बार भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 36 साल के धोनी पर सबकी निगाहें होंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है और उनका बल्ला भी काफी वक्त से शांत है। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी साफ कर दिया है कि धोनी तब ही टीम में होंगे जब उनका बल्ला चलेगा।

विरोट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका को उनकी ही धरती पर 3-0 से टेस्ट सीरीज हरा चुकी है। अब भारत और श्रीलंका पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। पहले मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में जीत कर भारत की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही श्रदुल ठाकुर, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को भी नेट पर पसीना बहाते हुए देखा गया। ये लोग टेस्ट टीम में शामिल नहीं थे। इन लोगों के अलावा शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भी खूब प्रेक्टिस की। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच फुटबाल का मुकाबला भी हुआ था।

SI News Today

Leave a Reply