Thursday, March 28, 2024
18+स्पाइसी बाइट्स

महिलाओं को ज्यादा घूरना हो सकता है खतरनाक, जानिए

SI News Today

पुरुषों और महिलाओं पर किए गए एक शोध से जानकारी मिली है कि महिलाओं की तस्वीरों को या उन्हें ज्यादा देर तक घूरना खतरनाक हो सकता है। इस शोध में यह भी पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की तस्वीरों को ज्यादा और लंबे समय तक देखा जाता है। पुरुषों और महिलाओं के ग्रुप में भी महिलाओं की तस्वीरों को ज्यादा बार देखा जाता है।

सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान कार्यक्रम की शोध छात्रा मेरी जेन अमॉन ने बताया कि इस शोध से वस्तु सिद्धांत का पता चलता है कि महिलाओं को अक्सर उनके शारीरिक बनावट के आधार पर मूल्यांकित किया जाता है। इसे अक्सर कामुकता से भी जोड़ा जाता है और यहां तक कि महिलाओं के सिर्फ शारीरिक अंगों को ही देखा जाता है। इस वजह से कई बार नकारात्मक परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं।

इसके तुरंत पड़ने वाले प्रभावों में आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है और मस्तिष्क की सक्रियता में कमी हो सकती है। असल में महिलाओं को घूरा जाना उनके लिए भी ज्यादा खतरनाक है। अमॉन के अनुसार, ऐसा लंबे समय तक होने पर महिलाएं खुद का फिगर के आधार पर मूल्यांकन करना शुरू कर देती हैं।

अमॉन के मुताबिक, ‘हमें पता चला कि महिलाओं की तस्वीरों को ज्यादा देखा गया। महिलाओं की तस्वीरों को सबसे पहले और सबसे आखिर में भी देखा गया। जबकि इसे देखने वाले पुरुषों और महिलाओं की संख्या बराबर थी।’

इस रिसर्च के लिए लोगों को दो समूहों में बांटा गया था। पहले समूह में 100 कॉलेज छात्र और छात्राएं शामिल थे। इनमें 50 महिलाएं और 50 पुरुष छात्र थे। सफेद बैकग्राउंड के सामने उनकी तस्वीर खींची गई।

दूसरे समूह में 76 कॉलेज छात्र शामिल थे, जिन्हें बताया गया कि उन्हें दृश्य उत्तेजना से जुड़ी जांच पर मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया देनी होगी। इस संदर्भ में उन्हें लोगों, कला, प्राकृतिक दृश्यों, जानवरों और कार्टूनों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। इसके बाद समूह को तस्वीरें देखने के लिए कंप्यूटर मॉनिटर के सामने बैठा दिया गया।

तस्वीरें देखते समय शोध में शामिल उम्मीदवारों की नजरों की गतिविधियों को मापने और रिकॉर्ड करने के लिए कई यंत्रों का उपयोग किया गया, जिसके बारे में उम्मीदवारों को जानकारी नहीं दी गई थी। यह शोध मनोविज्ञान पत्रिका फ्रंटियर में प्रकाशित हुआ है।

SI News Today

Leave a Reply