Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

मौत का कुआं: खतरनाक करतब दिखा रही महिला का बिगड़ा बैलेंस, हुआ ये…

SI News Today

मौत का कुआं। इस खेल को अगर सचमुच मौत का खेल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि इसमें हमेशा जान जाने का खतरा बना रहता है। इस खेल की शुरुआत कब और कैसे हुई इसका कोई सही एतिहासिक प्रमाण नहीं है। हालांकि माना जाता है कि साल 1900 में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में इस खेल की शुरुआत हुई। उस दौरान बाइक पर सवार होकर स्टंटमैन लकड़ी या लोहे नुमा कुएं में अपनी कलाबाजी दिखाते थे। धीरे-धीरे इस खेल का विकास हुआ और इसे और खतरनाक बनाने के लिए कुएं में कारों को भी दौड़ाया गया।

कहीं-कहीं पर तो एक से ज्यादा कारें एक ही वक्त पर स्टंट दिखाती हैं। ऐसे में गुजरात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मौत के कुएं का है। दरअसल यहां करतब दिखाने के दौरान कार में सवार एक महिला स्टंटमैन का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधी जमीन पर आकर गिर गई। घटना सूरत के राजवाधी कार्निवल की है। कुएं में दो बाइक और दो कार स्टंट दिखा रहीं थीं। इसमें एक कार में स्टंट करती महिला को अचानक चक्कर आ गया। जिससे वह नीचे गिर पड़ी। युवती नीचे चल रही एक कार के सामने आकर गिरती है। जिसपर कार चला रहे शख्स ने ब्रेक मारा। इससे महिला की जान जाने से बच गई।

मौत के कुएं में दो बाइक और दो कार से स्टंट चल रहा था। इसमें एक कार में स्टंट करती युवती को अचानक चक्कर आ गया। जिससे वह नीचे गिर पड़ी। युवती नीचे चल रही एक कार के सामने ही गिरी, कार चालक ने समय रहते ब्रेक मारा और महिला को तुंरत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद सभी वाहनों के नीचे आने के बाद कुएं का दरवाजा खोला गया और महिला को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। खबरों के अनुसार महिला खतरे बाहर है। उसे कुछ चोटें जरूर आईं हैं।

SI News Today

Leave a Reply