Friday, March 29, 2024
featured

महिला पहलवान गीता फोगाट ने खरीदी नई कार..

SI News Today

देश की मशहूर महिला पहलवान गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है।इस तस्वीर के साथ गीता ने लिखा है कि अपनी कमाई से नई लग्जरी कार खरीदना वाकई खुशी की बात है। कुश्ती की दुनिया में गीता कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 में दिल्ली में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल में यह खिताब जीता था। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार रेंजरोवर की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है, ‘कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है। मेरी नई कार। तस्वीर में उनके पति पवन कुमार भी नजर आ रहे हैं।

गीता फोगाट ने 2009 कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। 2010 में दिल्ली में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाइ किया था। वह ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। ओलिंपिक में वह अपने पहले ही मैच में कनाडा की टोन्या वरबीक (1-3) से हार गई थीं।

उन्होंने रेसलिंग फीला एशियन ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन टूर्नमेंट 2012 में एक और गोल्ड जीता। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने 2003, 2004, 2005 में एशियन कैडेट चैंपियनशिप के खिताब भी जीते। रेसलिंग में उनके प्रदर्शन को देखते हुए वर्ष 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
पिछले साल आई फिल्म ‘दंगल’ गीता और उनकी बहन बबीता फोगाट की कहानी से प्रेरित थी। इन दोनों बहनों को उनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने ही ट्रेनिंग दी थी।

SI News Today

Leave a Reply