Saturday, April 20, 2024
featuredलखनऊ

लखनऊ: कॉलेज गेट पर छात्र-छात्रा का लिप-लॉक का वीडियो वायरल..

SI News Today

लखनऊ: राजधानी के नेशनल पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स का एक वीडियो इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। सरेआम ड्रेस में एक लड़का और लड़की कॉलेज के गेट पर ही लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के नजारे लखनऊ में कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो के सामने आने के बाद योगी की ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। 1 महीने पुराना है वीडियो…

– वायरल वीडियो हजरतगंज स्तिथ नेशनल पीजी कॉलेज के बाहर का है। यहां ड्रेस में एक लड़का और लड़की कॉलेज के गेट पर ही लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

– आस-पास काफी लोग निकला रहे हैं। लेकिन उनसे कोई कुछ नहीं बोलता है।

– 1 महीने पुराने 1 मिनट के इस वीडियो को पास ही खड़ी कार में बैठे एक लड़के और लड़की ने बनाया है, जो अब वायरल हो रहा है।

क्या कहना है पुलिस का ?
– सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया, ”यह वीडियो 1 महीने पुराना है जो की अब वायरल हो रहा है। मामला सामने आते ही चौकी इंचार्ज को जांच करने का निर्देश भी दिया गया था।

– यही नहीं स्कूल टाइम में चौकी इंचार्ज को चेकिंग के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

कॉलेज प्रशासन झाड़ रहा है पल्ला
– वहीं, जब इस वीडियो के बारे में नेशनल पीजी कॉलेज की अथॉरिटी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी से साफ इनकार कर दिया।

– हांलांकि हर कोई अधिकारिक बयान देने से बच रहा है।

कहां है ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’
– इस घटना के बाद से योगी की ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। यह एंटी टीम लखनऊ के हर कॉलेज पर मौजूद होने का दावा करती है।

– वहीं, जहां ये घटना हुई वहां से पुलिस चौकी मात्र 200 मीटर और एसएसपी आवास 500 मीटर की दूरी पर है।

– ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ पर जब अधिकारीयों से सवाल किया गया तो जवाब देने में आनाकानी करने लगे।

22 मार्च से 1 जुलाई के बीच ये बोलते हैं सरकारी आंकड़े

# लखनऊ
– यहां स्कूल और कॉलेजों के साथ पब्लिक प्लेस जैसे- पार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और माल्स में 64, 565 बार चेकिंग की गई। इसमें 1,81,998 व्यक्तियों को चेक किया गया, जो संदिग्ध दिखे।
– साथ ही 25 मुकदमें दर्ज हुए, जबकि 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं 1,81,948 लोगों को वार्निंग देकर छोड़ा गया।

– वहीं, बरेली जोन में 48,797 बार चेकिंग अभियान चला। यहां 1,19,130 मनचलों से पूछताछ की गई। 44 मुकदमें दर्ज हुए और 68 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 34,189 लोगों को छोड़ दिया गया।

# इलाहाबाद
– यहां पर 23,951 बार पब्लिक प्लेसेस पर चेकिंग की गई। इसमें 55,695 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया।
– इसके अलावा 125 मुकदमें दर्ज हुए और 205 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं 40,363 लोगों को समझा कर छोड़ा गया।

# आगरा
– यहां 38704 बार चेकिंग हुई, जिसमें 1,15,102 मचनलों की चेकिंग हुई।
– वहीं, 41 मुकदमें दर्ज कर और 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। साथ ही 5929 लोगों को समझा कर छोड़ा गया।

# कानपुर
– इसी तरह यहां पर 52,973 बार चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 2,27,680 लोगों को चेक किया गया।

– वहीं 43 मुकदमें दर्ज करते हुए 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही 56,580 व्यक्तिों को समझा कर छोड़ा गया।

– शहर में 60, 749 बार चेकिंग अभियान चला। 3,01,833 लोगों से पूछताछ की गई।
– इसमें 16 मुकदमें दर्ज कर 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 45,588 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया।

# वाराणसी
– इसी तरह 36, 381 बार चेकिंग अभियान चला। 81,212 व्यक्तियों से पूछताछ कर चेकिंग हुई।
– 58 मुकदमें दर्ज किए गए और 67 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही 97,976 से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

# गोरखपुर
– यहां पर 36,381 बार चेकिंग अभियान चलाया गया। 8,12,102 व्यक्तियों से पूछताछ हुई।
– वहीं, 458 मुकदमें दर्ज हुए और 1031 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई,जबकि 48,458 लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया।

SI News Today

Leave a Reply