पिछले दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेक-अप की खबरें खूब चर्चा में रहीं। माना जा रहा था कि दीपिका और रणवीर सिंह ने एक दूसरे से अपने रिश्ते खत्म कर लिए हैं और अब दोनों सेपरेट हो चुके हैं। लेकिन बाद में साफ हो गया था कि दोनों एक्टर्स के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद अब रणवीर और दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों अपने रोमांटिक पलों को एंज्वॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही अब रणवीर और दीपिका के ब्रेकअप को लेकर उड़ रही अफवाहों के पर पूरी तरह से कट चुके हैं।
हाल ही में रणवीर और दीपिका को साथ में कैप्चर किया गया। जहां दोनों एक कॉर्नर में दुनिया की नजरों से दूर अपने प्यार भरे लम्हों को जी रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह औपर दीपिका दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। पिछले दिनों रणवीर और दीपिका की एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं जिनके कभी ब्रेकअप तो कभी पैचअप की खबरें फैन्स को कन्फ्यूज करती रहती हैं। जहां लगातार इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं कि रणवीर और दीपिका अलग हो गए हैं वहीं इंटरनेट पर रणवीर और दीपिका की एक नई तस्वीर ने इस तरह की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। एक फैन पैज पर पोस्ट की गई इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में रणवीर और दीपिका बहुत आवेग में एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर से इस बात का पता नहीं चलता कि इसे कब और किस मौके पर क्लिक किया गया था। लेकिन यदि यह तस्वीर नई है तो जरूर इन दोनों के वापस साथ में आने के कयास लगाए जा सकते हैं।