Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

स्वराज कौशल एक फनी वर्जन हैं।’-प्रियंका

SI News Today

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल ने ट्विटर पर एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया है। दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने स्वराज कौशल से उनकी पत्नी को लेकर एक सवाल पूछा। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कौशल स्वराज सर, हालांकि मैं जवाब जानता हूं। फिर भी आपसे पूछता हूं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति रूप में जानने पर आप कैसा महसूस करते हैं।’ ये ट्वीट अंकित मोदी नाम से एक यूजर ने किया है। जिसका स्वराज कौशल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप क्या कह रहे हैं? महिलाएं सुषमा स्वराज से जलती हैं क्योंकि वो मेरे जैसा पति खोजने में असमर्थ हैं।’ गौरतलब है कि कौशल स्वराज के ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। प्रतिबा कोल चिन्हों के जरिए ट्वीट का स्वागत करती हैं। प्रियंका लिखती हैं, ‘आप ट्विटर के फनी वर्जन हैं।’ रीना अब्बासी लिखती हैं, ‘सर, मुझे यकीन है ये बिल्कुल सही होगा।’

वहीं रजत खोसला लिखते हैं, ‘दरअसल ये सही है। सुषमा मैडम बहुत खुशनसीब हैं कि उनके पास आप जैसा पति है।’ विवेक लिखते हैं, ‘क्लासिक जवाब दिया है।’ वहीं इंडियन नाम से यूजर इसे अभिमान टू का नाम देते हैं। नमिता चौधरी लिखती हैं, ‘बहुत अच्छा।’

SI News Today

Leave a Reply