Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा की गई हिंसा की ब्रज के संतों ने कड़ी निंदा की…

SI News Today

मथुरा: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा की गई हिंसा की ब्रज के संतों ने कड़ी निंदा की है। उनका मानना है कि सनातन धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। कृष्ण कृपा धाम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज कहते हैं कि बाबा राम रहीम को सजा देने के मामला कोर्ट के अधीन है। मगर, उनके अनुयायी जिस प्रकार हिंसा फैला रहे हैं, वह कतई उचित नहीं।

महामंडेश्वर स्वामी भास्करानंद ने कहा बाबा राम रहीम के अनुयायी जिस प्रकार हिंसा फैला रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। जो लोग ये काम कर रहे हैं, वे गुमराह किए गए हैं। जगन्नाथ मंदिर के महंत स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी ने कहा कि समर्थकों द्वारा की गयी हिंसा के लिए राम रहीम और उनकी संस्था दोषी है। पुलिस प्रशासन भी कम जिम्मेदार नहीं।

SI News Today

Leave a Reply