Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

बलात्‍कारी बाबा के बचाव में एक और बीजेपी नेता बोले..

SI News Today

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बाबा गुरमीत राम रहीम के समर्थन में आने के बाद अब बीजेपी का एक और नेता उनके समर्थन में आ गए हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी बलात्कार के दोषी राम रहीम के बचाव में ट्वीट कर दिया है। स्वामी ने राम रहीम का समर्थन करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा हिंदू विराट लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। स्वामी का कहना है कि केवल विराट हिंदुओं को खतरा बताया जाता है। अपने इस ट्वीट में स्वामी ने कांची शंकराचार्य मर्डर केस, योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ झूठा आरोप, श्री-श्री के खिलाफ दर्ज हुए केस का जिक्र भी किया। स्वामी के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक ने लिखा श्रीमान आप का कहने का मतलब बलात्कारी राम रहीम को फंसा के दोषी करार दिया गया न्यायालय मे?आप बलात्कारी का समर्थन कर रहे हैं? एक ने लिखा बीजेपी संतो को हिंदू नाम पर इस्तेमाल कर रही है। उन्हें इस्तेमाल कर टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया जाता है। हिंदुओं को जागरुक होना होगा। बीजेपी 51 हजार मुस्लिम लड़कियों को दे रही हैं लेकिन हिंदू लड़कियों को नहीं। एक ने लिखा बलात्कारी बाबाओं के भक्त स्वामी, भोगवादी संस्कृति के तनचले बाबाओं से और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है। इस प्रकार कई लोगों ने स्वामी और बीजेपी की जमकर खिंचाई की।

बता दें कि साक्षी महाराज ने राम रहीम के समर्थन करते हुए कहा था कि भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि राम रहीम पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, लेकिन उनके पीछे करोड़ों लोग खड़े हैं उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी बड़ी कोई वारदात होती है तो इसके लिए सिर्फ डेरा के समर्थक ही जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि अदालत भी जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि साधु संन्यासियों को बदनाम करने के लिए षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की अस्मिता खतरे में है इसलिए साजिश रची जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply