Friday, March 29, 2024
featuredदिल्लीदेश

बलात्‍कार के दोषी राम रहीम को जेल में VIP ट्रीटमेंट…

SI News Today

खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाले और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम को हरियाणा की रोहतक जेल में ले जाया गया है। जहां बलात्कार के दोषी राम रहीम को स्पेशल सेल की सुविधा दी जाएगी। खबर के अनुसार डेरा प्रमुख को जेल में एसी, बोतल बंद पानी और निजी सहायक भी दिया जाएगा। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से हरियाणा जेल से मिली है। हालांकि जेल के डीजी केपी सिंह ने सभी बातों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि राम रहीम को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। राम रहीम के साथ अन्य कैदियों के तरह ही व्यवहार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पंचकुला की एक अदालत ने राम रहीम (50) को दो महिला फॉलोअर्स के साथ बलात्कार का दोषी माना है। घटना साल 2002 की है। राम रहीम बीते शुक्रवार को दोपहर बाद सिरसा से पंचकुला पहुंचा था। पंचुकला में उसके संप्रदाय का मुख्यलाय है। 250 किलोमीटर ड्राइव कर बुलेट प्रूफ कार में पंचकुला पहुंचे राम रहीम के साथ करीब 200 कारों का काफिला भी साथ ही चल रहा था। अदालत में बलात्कार का दोषी साबित होने पर उसे हेलीकॉप्टर से रोहतक ले जाया गया। रोहतक पहुंचने के बाद राम रहीम को पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, इसका इस्तेमाल अस्थाई रूप से जेल के रूप में किया जा जाता है। जहां से देर शाम राम रहीम को जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

बता दें कि बीते शुक्रवार को कोर्ट में खुद को तांत्रिक कहने वाला बाबा राम रहीम सफेद कपड़े पहनकर अदालत में पहुंचा। इस दौरान उसने अपने दोनों हाथ प्रार्थना स्थिति की तरह जोड़ रखे थे। अदालत अपना फैसला सुना रही थी तब बाबा ने अपनी दोनों आंखें बंद कर ली थीं। दोषी साबित हुए बाबा को अब सोमवार को मामले में सजा सुनाई जाएगी। वहीं राम रहीम के दोषी साबित होने पर उसके हजारों सर्मथक पंचकुला में इकट्ठा हुए जिससे वहां हिंसा भड़क उठी। खड़े वाहनों को आग लगा दी गई। निजी संपत्ति को भी खासा नुकसान पहुंचाया गया। बाबा समर्थकों ने पुलिस के साथ भी हिंसक व्यवहार किया। इसी तरह के हालात में सिरसा में भी पैदा हुए। हिंसा में अबतक करीब तीस लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 लोग घायल हुए हैं।

SI News Today

Leave a Reply