Saturday, April 20, 2024
featured

जब आमिर खान की सुपरहिट फिल्म में काम करने से काजोल ने किया था इंकार…

SI News Today

अपनी पहली फिल्म बाजीगर में कमाल की एक्टिंग कर बॉलीवुड में कदम रखने वाली काजोल ने हाल ही में साउथ के हीरो और रजनीकांत के दामाद के साथ फिल्म वीआईपी 2 की है। इससे पहले काजोल एक लंबी छुट्टी के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। लेकिन क्या आपको पता है काजोल ने आमिर खान के साथ काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था?

साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की पहली पसंद करीना कपूर नहीं बल्कि काजोल थीं। जी हां, थ्री इडियट्स में राजकुमार हिरानी आमिर खान के अपोजिट काजोल को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन काजोल ने यह रोल करने से मना कर दिया। काजोल ने बताया था कि उन्हें ये रोल करने में कोई खुशी नहीं थी।

काजोल के मना करने के बाद राजकुमार ने इस रोल के लिए करीना कपूर से पूछा तो उन्होंने बिना देर किए यह रोल करने के लिए हां कर दिया। और इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर को काफी पसंद किया गया था।

इस फिल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। फिल्म के मुख्य कलाकार आमिर खान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी थे।

SI News Today

Leave a Reply