Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

‘पापा की परी’ हनीप्रीत बन सकती हैं राम रहीम की उत्तराधिकारी..

SI News Today

सोशल मीडिया पर वह खुद को ‘‘पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री’’ बताती हैं। हनीप्रीत इन्सां राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं, जिन्हें बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में भड़की हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई। डेरा प्रमुख की विश्वासपात्र मानी जाने वाली हनीप्रीत विवादास्पद पंथ के संभावित प्रमुख क तौर पर भी उभरती दिख रही हैं। राम रहीम सिंह को जब शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में लाया जा रहा था तो हनीप्रीत उनके साथ थीं। अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर वह खुद का वर्णन ‘‘पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर, अभिनेत्री, अपने रॉकस्टार पापा के निर्देशों को कार्य में परिणत करने के लिए उत्साही’’ के तौर पर करती हैं।

ट्विटर पर उनके दस लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो गुरूपा… असाधारण 50 साल मुबारक। हर अंधेरे क्षण को उज्ज्व घड़ी बनाने के लिए धन्यवाद।’’ वेबसाइट-http://www.honeypreetinsan.me/ में वह खुद को ‘‘शानदार पिता की बड़ी बेटी’’ बताती हैं। वेबसाइट पर हनीप्रीत के परोपकारी कार्यकलापों और गरीब तथा जरूरतमंदों के कल्याण के काम करने का भी जिक्र है।

2 साध्वियों के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए गुरमीत बाबा राम रहीम के मुंहबोले दामाद विश्वास गुप्ता की मानें तो बाबा के अपनी मुंहबोली बेटी के साथ अवैध संबंध थे। विश्वास गुप्ता का आरोप है कि राम रहीम के उसकी पत्नी हनीप्रीत इंसा के साथ पहले से संबंध थे इसिलिए उन्होंने सबके सामने उसे अपनी मुंहबोली बेटी करार दिया ताकि वो अपने पाप को छुपा सकें। विश्वास गुप्ता ने ये आरोप इंडिया टीवी को दिये एख इंटरव्यू में लगाए थे।

हनीप्रीत ने राम रहीम सिंह की फिल्मों में अभिनय, संपादन और निर्देशन भी किया है। हनीप्रीत ने ‘एमएसजी 2 – द मैसेंजर’ में अभिनय किया है और फिर ‘एमएसजी –द वारियर लॉयन हार्ट’ में भी उनका स्पेशल अपियरेंस है। राम रहीम सिंह की शादी हरजीत कौर से हुई है। उनकी दो बेटियां चरणप्रीत और अमनप्रीत हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा जसमीत भी है।

SI News Today

Leave a Reply