Friday, April 19, 2024
featured

फेमस सिंगर और एक्ट्रेस रिहाना ने हाल ही में वेस्ट हॉलीवुड में खरीदा नया बंगला..

SI News Today

हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस रिहाना ने हाल ही में वेस्ट हॉलीवुड में नया बंगला खरीदा है। 18000 स्क्वेयर फीट एरिया में फैले इस बंगले में 6 बेडरूम और 10 बाथरूम हैं। रिहाना ने इस बंगले के लिए 43 करोड़ रुपए चुकाए हैं। बता दें कि रिहाना के पास तकरीबन 146 करोड़ की प्रॉपर्टी है। गैराज में 8 कार खड़ी करने की है व्यवस्था…

रिहाना के नए बंगले में कार खड़ी करने के लिए अच्छा खासा गैराज है। यहां पर एक साथ 8 कार को पार्क किया जा सकता है। बंगले के हर रूम को डिफरेंट स्टाइल में डेकोरेट किया गया है। इसमें एक मास्टर सुइट के लुक का रूम भी है। इसमें वुडन सीलिंग है, फायर प्लेस, बड़ी विंडो हैं जो प्राइवेट बालकनी में ओपन होती है। बंगले ने स्पा बाथरूम भी है। इसके अलावा फॉर्मल लिविंग और फैमिली रूम के बीच में कीचन है। इसमें केबिनेट, काउंटर टॉप, ब्रेकफास्ट बार, बेवरेज बार मौजूद हैं। बंगले में थिएटर, जिम, पुल गेम, गार्डन, आउटडोर स्पा आदि हैं।

ब्वॉयफ्रेंड कर चुका है मारपीट
रिहाना फेमस सिंगर क्रिस ब्राउन को डेट कर चुकी हैं। लेकिन जब क्रिस ने रिहाना के साथ मारपीट की तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। बता दें कि क्रिस ने रिहाना के साथ कई बार पब्लिकली भी मारपीट की, इसकी वजह से उनका चेहरा बिगड़ गया था। इसकी रिपोर्ट रिहाना ने दर्ज भी करवाई थी। पुलिस ने रिहाना के साथ मारपीट के आरोप में क्रिस को गिरफ्तार भी किया था। अदालत ने उन्हें सजा भी सुनाई थी। वैसे, रिहाना इन दिनों साऊदी के बिलिनियर हसन जमील को डेट कर रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply