Thursday, April 25, 2024
featuredदिल्ली

शख्स को हुआ कैंसर तो सिगरेट पीना सिखाने वाले दोस्त को सरेआम मारी गोली..

SI News Today

देश की राजधानी दिल्ली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने ही उसे पहली बार सिगरेट पिलाई थी। मामला दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट का है। यहां शुक्रवार 25 अगस्त को मुस्तकीम अहनद नाम के एक 25 वर्षीय शख्स ने अपने दोस्त को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मुस्तकीम मौके से फरार हो गया जिसे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाद में गिरफ्तार कर लिया।

मरने वाले शाख्स का नाम इनायत है और वह म्यानमार का निवासी था। पुलिस को मुस्तकीम ने बताया कि सिगरेट पीने के चलते उसे कैंसर की बीमारी हो गई। कैंसर होने के कारण उसे रेस्टोरेंट ने नौकरी से भी निकाल दिया। नौकरी छूटने के बाद वह अपने गांव उत्तर प्रदेश के अमरोहा लौट गया। गांव में रोज़ाना उसे अपनी नौकरी छूटना का दर्द चुभता था। बकौल मुस्तकीम वो अपनी इस हालत का जिम्मेदार अपने दोस्त इनायत को ही समझता था क्योंकि उसने ही उसे सबसे पहले सिगरेट पीनी सिखाई थी।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मुस्तकीम अपेन गांव से दिल्ली वापस आया और पिस्टल लेकर सीधे उत्तम नगर के उस रेस्टोरेंट में पहुंच गया जहां वो नौकरी करता था। रेस्टोरेंट पहुंचकर मुस्तकीम ने मालिक से कहा कि वो इनायत को नौकरी से निकाल दे। मालिक के इनकार करने के बाद उसका पारा चढ़ गया और उसने वहीं काम कर रहे इनायत पर गोलियां दाग दी।

बताया जा रहा है कि मुस्तकीम और इनायत की दोस्ती लगभग 18 महीने पहले रेस्टोरेंट में ही हुई थी। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे। दोनों की पक्की दोस्ती का अंत इस अंदाज में होगा इस बारे में शायद ही उन दोनों को जानने वालों ने कभी सोचा होगा।

SI News Today

Leave a Reply