Friday, April 19, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी, रवि दुबे, एकता कपूर ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार..

SI News Today

टीवी के मशहूर स्टार कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया काफी बिजी रहते हैं। लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि उनके पास गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के लिए समय नहीं है। सोशल मीडिया पर ये हैं मोहब्बतें के को-स्टार और रीयल लाइफ कपल को शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया। उन्हें शनिवार को सितारों से भरे गणेशोत्सव में देखा गया। त्योहार के इस मौके पर टीवी का जाना माना चेहरा माधुरी मातुली, एक नई पहचान की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और कसौटी जिंदगी की स्टार उर्वशी ढोलकिया भी शामिल हुईं। इन सभी की इंस्टाग्राम तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।

दिव्यंका जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट गणपति और त्योहार की विभिन्न फोटोज से भरा हुआ है उन्होंने पति विवेक दहिया और एकता कपूर के साथ कपूर पार्टी से एक सेल्फी पोस्ट की। जिसे कैप्शन दिया- एक प्यारे से खाने के बाद सेल्फी पोज देना किसी डेजर्ट से कम नहीं है। इस पार्टी के अंदर की काफी सारी तस्वीरें सामने आई हैं। पार्टी की होस्ट ने लगभग सभी स्टार्स के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। इन फोटोज को बड़े ही मजेदार कैप्शन दिए गए हैं। जिसमें से एक है- जब आप दस फोटोज लेते हैं ताकि एक में पतले लग सकें। गणेश चतुर्थी के इस मौके पर जीतेंद्र भी मौजूद थे।

करण पटेल, अंकिता भार्गव और एकता के साथ एक्टर ने फोटो खिंचवाई। करण ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- इंडस्ट्री के सबसे युवा एक्टर के साथ तस्वीर खिंचवाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जीतू जी जिन्हें मैं काफी इज्जत के साथ बाउजी कहता हूं और इंडस्ट्री की सबसे हॉटेस्ट प्रोड्यूसर एक्ता कपूर। कपूर पार्टी के अलावा दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर गणपति पूजा के लिए पहुंचे। कपल अपने दोस्तों के साथ भी हैंगआउट करते हुए देखे गए।

पूर्वी दोशी के डिजायन किए हुए सफेद रंग की ड्रेस में दिव्यंका काफी सुंदर लग रही थीं वहीं विवेक भी अपने पारंपरिक परिधान में उन्हें टक्कर दे रहे थे। दोनों स्टार्स का प्लान 10 गणपति पूजा में शामिल होने का था लेकिन वो केवल तीन में शामिल हो पाए। दिव्यंका ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- कल हमने 10 गणपति पूजा में जाने का प्लान किया था लेकिन केवल तीन में सफल हो पाए।

SI News Today

Leave a Reply