Friday, March 29, 2024
featuredदिल्लीदेश

बलात्कारी बाबा राम रहीम मामले में पहली बार बोलीं निर्भया की मां..

SI News Today

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में 10 साल कैद की सजा सुनाई है। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।

राम रहीम को मिली सजा को मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर लोग स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस मामले में देश को झकझोर देने वाले निर्भया रेप केस की पीड़िता की मां ने अपनी बात रखी है। निर्भया की मां आशा देवी ने राम रहीम को मिली सजा पर खुशी तो जताई है लेकिन ये भी कहा है कि इसे 10 साल से ज्यादा की सजा मिलनी चाहिए।

राम रहीम की सजा के बाद रखे गए एक लाइव डिबेट शो में निर्भया की मां ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्भया की मां ने कहा कि कम से कम राम रहीम को 10 साल से ज्यादा की सजा मिलनी चाहिए थी, फिर भी अदालत के फैसले का स्वागत है। आशा देवी ने ये भी कहा कि ज़रा सोचिए 15 सालों तक राम रहीम की शिकार दोनों लड़कियों पर क्या बीती होगी। आशा देवी ने कहा कि उन दोनों पीड़ितों को भी सलाम करना चहिए।

आपको बता दें कि पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को दोषी करार दे दिया था और इस मामले में कोर्ट ने आज सजा का ऐलान किया है। रोहतक जेल में ही सीबीआई की स्पेशल कोर्ट बनाई गई और सजा का ऐलान किया गया। राम रहीम को 15 साल पुराने यानी साल 2002 के साध्वी यौन शोषण मामले में सजा सुनाई गई है।

SI News Today

Leave a Reply