Saturday, April 20, 2024
featured

बेटी आराध्या संग गणपति दर्शन को पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन..

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भगवान श्रीगणेश में विशेष आस्था रखती हैं। यही वजह है कि हर साल वह गणपति दर्शन के लिए पूजा पांडाल जरूर जाती हैं। इस बार यह दर्शन कुछ खास इसलिए रहे क्योंकि वह अपनी प्यारी बेटी आराध्या के साथ वहां पहुंचीं। ऐश्वर्या जीएसबी सेवा मंडल गणपति दर्शन के लिए पहुंची और मां-बेटी दोनों ही पारंपरिक पोशाक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। ऐश ने यहां पंडितों का आशीर्वाद लिया और लोगों को भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के दीदार का मौका मिल गया। कुछ ही दिनों पहलें ऐश्वर्या अभिषेक और आराध्या साथ में मुकेश अंबानी के यहां आयोजित गणपति उत्सव में नजर आए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिल्म फैनी में जल्द ही नजर आएंगी। आर माधवन ऐश्वर्या राय बच्चन की फैनी खान का हिस्सा होंगे। माधवन का नाम जुड़ने से कंफर्म हो गया है कि इस फिल्म में तीन बड़े स्टार होंगे। यह पहला बार होगा जब तीनों स्टार साथ में काम करेंगे। माधवन के एक करीबी सूत्र ने कहा- आर माधवन दोनों एक्टर्स के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटिड हैं और फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा तभी कहा जा सकता है जब एक्टर आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन कर लेंगे।

मुंबई में हर साल गणपति उत्सव की धूम होती है और इस साल भी माहौल कुछ ऐसा ही है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित किया जाता है और 10 दिनों बाद उन्हें धूम-धाम से इस कामना के साथ प्रवाहित कर दिया जाता है कि वह अगले साल फिर आएंगे। बॉलीवुड स्टार्स में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। पूरी मुंबई बप्पा के रंग में रंगी हुई है। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गणेश जी की पूजा अर्चना की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

SI News Today

Leave a Reply