Saturday, April 20, 2024
featuredलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी: उत्तर प्रदेश के युवा काफी मेधावी व होनहार हैं…

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानते है कि प्रदेश के युवा काफी मेधावी व होनहार हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में आज रोजगार समिट का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी थे, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नहीं थे। कार्यक्रम का आयोजन श्रम और सेवायोजन विभाग कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस कार्यक्रम से युवा को रोजगार के विकल्प मिलेंगे। देश में सबसे बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के युवा काफी मेधावी व होनहार हैं। युवाओं को अवसर मिलने चाहिए। स्किल डेवलपमेंट के जरिये रोजगार के अवसर बढ़ें हैं। हमें युवाओं को स्वावलम्बी बनाना है। उनको एक बेहतर मंच की जरुरत है और वो उन्हें मिलना चाहिए।

कौशल विकास कार्यक्रम इस दिशा में एक अच्छा प्रयास है। हमें अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। कोई भी अयोग्य नही है बस एक योग्य योजक चाहिए। रोजगार समिट हमारे लिए एक बहुत बड़ा मार्किट होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सोच अगर सकारात्मक है तो सफलता मिलेगी। सरकार पर निर्भर होने के बजाय आत्मनिर्भर बनना होगा। सीएम ने सेवायोजन मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कि रोजगार समिट शुरुआत है। ट्रांसपेरेंट व्यवस्था बनाने के लिए जरूरत थी, हम वही काम कर रहे है। सीएम योगी ने कहा मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। मुझे एक कहानी याद है, एक जूता बनाने वाली कंपनी विदेश में अपनी मार्केट तलाशने गई। पहला बैच गया तो उसने कहा वहां कोई जूता नहीं पहनता इसलिए वह जगह बेकार है। वहां बिजनेस नहीं हो पायेगा। उसके बाद दूसरे दल को भेजा गया उसने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि वहां कोई जूता नहीं पहनता इसलिए वो हमारे लिए बहुत बड़ी मार्किट है, हम उन्हें जूता पहना सकते है, उन्हें सीखा सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में जब सोचता हूं तो बहुत सारे लोग कहते है कैसे काम होगा। लोगों को प्रेरित करना पड़ेगा देश का सबसे ज्यादा युवा हमारे यूपी में है। हम तो सिर्फ उत्तम प्रदेश बनाने का नारा नहीं लगा रहे, बल्कि बनाकर दिखाएंगे। एन्टी भूमाफिया ने बहुत तेजी से काम किया है। हजारों एकड़ जमीन को खाली कराया गया है।

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सेवायोजन के मोबाइल एप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम यूनिवर्सिटी और कॉलेजो को रोजगार परक शिक्षा से जोडऩे की पहल करने जा रहे हैं, हम घोषणा नही बल्कि काम करने की शुरुआत करना चाहते हैं। हम तो स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में कैंपस प्लेसमेंट खोलने पर काम कर रहे हैं, जिससे बच्चे को पढ़ाई के बाद नौकरी कैसे मिलेगी कहाँ मिलेगी, जानकारी के साथ, नौकरी भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आनंद मिश्रा, उजमा निशा, कल्याणी श्रीवास्तव, विकास कुमार झा, कुलदीप द्विवेदी, राहुल यादव, नियाज अहमद, अजय शर्मा व अंकित पांचाल को नौकरी का सर्टिफिकेट दिया गया।

SI News Today

Leave a Reply