Friday, March 29, 2024
featured

मोहम्मद शमी की 2 साल की बेटी के साथ विराट कोहली ने किया डांस..

SI News Today

श्रीलंका को 3-0 से हराकर भारत ने पांच ODI मैचों की सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। टीम की जीत का जश्म अभी भी जारी है। मैच जीतने के बाद वक्त था पार्टी का। इसी बीच सोशल मीडिया पर पार्टी का एक वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो बड़ा ही प्यारा है और विराट कोहली और उनके फैन्स के लिए कई यादगार लम्हे इसमें कैद हो गए हैं। विराट कोहली डांसिंग फ्लोर पर थे। पार्टी मूड में हमेशा की तरह विराट बढ़िया डांस कर रहे थे और उनके साथ झूम रही थी, मोहम्मद शमी की 2 साल की बेटी, आईराह। मस्ती में झूमते हुए दोनों ने डांस फ्लोर पर अपना जलवा दिखाया। मोहम्मद शमी ने दोनों के डांस का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। डांस करते हुए शमी की 2 साल की बेटी बड़ी ही क्यूट लग रही हैं।

मस्ती में डांस करते हुए आईराह अपने हाथ यहां-वहां हिलाने लगती है तो विराट कोहली भी उन्हें कॉपी करने लगते हैं। आईराह गोल-गोल घूमकर डांस करती हैं तो कोहली भी उनका साथ देते हैं और खुद भी गोल-गोल घूमना शुरू कर देते हैं। दोनों के इस क्यूट डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। मोहम्मद शमी ने वीडियो 28 अगस्त को शेयर किया था और तभी से ही ट्विटर पर यह धूम मचा रहा है। वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 1600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। ट्विटर यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 2 साल की आईराह के डांस करते हुए वीडियो की सभी ने तारीफ की और इसे बड़ा ही प्यारा पल बताया।

SI News Today

Leave a Reply