Tuesday, April 16, 2024
featured

ईशा गुप्ता की दीवानगी में जूनियर स्टूडेंट ने हाथ काटकर लिखा था उनका नाम..

SI News Today

ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। आए-दिन उनके नए लुक्स फैंस के सामने आते रहते हैं। वह कभी ब्लैक बिकिनी में हुस्न का कहर ढाती हैं, तो किसी मौके पर टॉपलेस होकर खूबसूरत बॉडी एक्सपोज करती हैं। यही कारण है कि ईशा आज लाखों दिलों की धड़कन हैं। लेकिन उनके चाहने वालों की कतार बचपन से ही लंबी रही है।

जानते हैं कैसे? ईशा गुप्ता जब छोटी थीं, तब भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। स्कूल में क्लास वालों के अलावा जूनियर भी उन पर जान छिड़कते थे। आलम यह था कि एक बार उनके स्कूल में एक जूनियर ने अपना हाथ काट लिया था। उसने उस पर ईशा का नाम लिखा था।

यह खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। सबसे क्रेजी चीज या क्रश के बारे में पूछे जाने पर वह बोलीं कि “बहुत कुछ हुआ है। स्कूल में एक लड़का दीदी बुलाता था, क्योंकि दो साल मुझसे जूनियर था। जब उसे पता चला कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। मेरा अफेयर चल रहा है, तो उसने अपना हाथ काट लिया था। मेरा नाम लिखा था। तब उसके सब दोस्त मेरे पाए। बोले ईशा दीदी उसने आपका नाम लिखा है। यह बेहद परेशान करने वाला था।”

SI News Today

Leave a Reply