दुनियाभर के 20 लाख से अधिक मुसलमानों ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल में बुधवार को हज यात्रा शुरू की। इस साल शिया बहुल ईरान के जायरीन – ए-हज फिर से सऊदी अरब के मक्का की यात्रा करेंगे। वर्ष 2015 में भदगड़ में बडी संख्या में लोगों की मौत होने और दोनों क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच राजनयिक विवाद के बाद ईरान से पिछले साल जायरीन-ए-हज नहीं भेजे थे। आज से हज यात्रा शुरू होने के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने एक ट्वीट किया। गौहर के इस ट्वीट पर कुछ लोग उन्हें अल्लाह से खौफ खाने की नसीहत देने लगे।
दरअसल हुआ ये कि इकरा खार नाम की एक ट्विटर यूजर ने मक्का मदीना की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- Tha hajj 1 call 1 destination 1 lord 2 million pilgrims. इकार खार के इस ट्वीट को अभिनेत्री गौहर खान ने रिट्वीट करते हुए सुभान अल्लाह लिखा।
गौहर खान के इस ट्वीट पर कुछ लोग उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि आप इतने छोटे कपड़े पहनती हो,खुदा का खौफ खाओ। ऐसे यूजर ने ये भी लिखा कि ऊपर जाकर अल्लाह को क्या मुंह दिखाओगी।
आपको बता दें कि इस बार हज ऐसे समय में हो रहा है जब खाड़ी बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है। मक्का की मस्जिद अल हराम में हज के लिए दुनिया के चारों कोनों से मुसलमान पहुंचे हैं। हज करने के लिए पहुंचे लाखों लोग एहराम पहने भोर में मीना जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। वहां लाखों लोग अराफात की पहाड़ी पर जाने से पहले जमा होंगे। अराफात की पहाड़ी पर हज का खुतबा होगा।