Friday, March 29, 2024
featuredदेश

SMS से PAN कार्ड को आधार से ऐसे करें लिंक, जानिए..

SI News Today

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का आज आखिरी दिन है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से केवल एक SMS करके लिंक किया जा सकता है। आधार से PAN लिंक करने के लिए आपको अपने फोन से बड़े अक्षरों में UIDPN टाइप करके एक स्पेस देना है। इसके बाद आधार नंबर टाइप करना है। इसके बाद फिर एक स्पेस देना है और पैन नंबर टाइप करना है। उदाहरण के लिए (UIDPN -space- Aadhar no. Pan no.)। अब इस मैसेज को567678 या 56161 पर भेज देना है। इसके बाद आधार पैन से लिंक हो जाएगा। दोनों के लिंक होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से दे दी जाएगी। ध्यान रहे कि अगर आपके आधार और पैन कार्ड में दी गईं डिटेल्स अलग अलग हैं तो लिंक नहीं होगा। फिर आपको किसी एक में डिटेल्स बदलवाकर दोनों में एक जैसी करानी होंगी।

ऐसे करें ऑनलाइन लिंक: सबसे पहले अायकर विभाग की वेबसाइट http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं। अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो सबसे पहले –Register Here– पर क्लिक करें। इसके बाद पैन डिटेल्स देकर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। यहां नया पेज खुलेगा, इस पर आपको पैन और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही आधार कार्ड पर लिखा नाम भरना होगा।

यहां जो भी जरूरी डिटेल्स मांगी जा रही हैं वह भरनी होंगीं। अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड में दी गई डिटेल्स अलग अलग हैं तो उनमें से किसी एक में पहले आपको डिटेल्स बदलवाकर एक जैसी करानी होंगी। अगर आधार और पैन में दी गई डिटेल्स एक जैसी हैं तो आसानी से दोनों लिंक हो जाएंगे। सभी जानकारी भरने और Captcha कोड डालने के बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें। UIDAI से सत्यापन करने के बाद आपके लिंक की पुष्टि कर दी जाएगी।

अगर आप आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं करेंगे तो आप इनकम टैक्स नहीं भर पाएंगे। आयकर विभाग की तरफ से आपको नोटिस मिल सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आप अपने बिजनेस में हुए घाटे को क्लेम नहीं कर पाएंगे। आईटीआर फाइल करने के बाद अगर आपका रिफंड आना है तो उसमें भी दिक्कत होगी। इसके अलावा आपको ब्याज भी अच्छा खासा देना पड़ सकता है।

SI News Today

Leave a Reply