Thursday, April 18, 2024
featured

पिया बाजपेयी के बहाने टूट रही है चंबल की बदनाम छवि…

SI News Today

चंबल घाटी के जिले इटावा की पहचान आमतौर पर खूंखार डाकू की शरणस्थली के तौर ही होती है। इस दस्यु छवि को तोड़ने का काम वैसे तो समय पर समय हुआ, पर अब इटावा की एक लड़की इस क्षेत्र की एक नई छवि गढ़ती नजर आ रही है। इस लड़की का नाम पिया बाजपेई है। पिया बाजपेई इस समय तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अब पिया हिंदी सिनेमा में भी पैर जमाती दिख रही हैं। अपनी पहली हिंदी फिल्म लालरंग से पिया ने इसके संकेत भी दिए हैं।

सबसे पहले हिंदी भाषा में बनी खोसला का घोसला की तमिल भाषा में बनी रीमेक में शीर्ष रोल किया। साल 2011 में रिलीज इस फिल्म ने अकेले यूके में चार दिन में चार करोड़ से अधिक का कारोबार किया। पिया की शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। इंटर पिया ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से किया। कई बार मुंबई मे आॅडिशन देने के बाद प्रियदर्शन के साथ एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। इसी के साथ प्रियदर्शन के साथ पहली फिल्म भी मिल गई। पिया ने अब तक अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सहित कई नामी हस्तियों के साथ 100 से अधिक विज्ञापनों में काम किया है। पिया को बढ़ाने में सबसे अधिक मेहनत उनकी मां कांति ने की है। पिता बीके बाजपेई और मां कांति अपनी बेटी की कामयाबी से काफी खुश हैं।

पिया को माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन खासे पंसद हैं। इसी साल 7 अप्रैल को रिलीज हो चुकी लवस्टोरी, मनोरंजन, ड्रामा के अलावा अन्य मनोरंजक मसाले से भरपूर बॉलीवुड की फिल्म मिर्जा जूलियट से उनके कॅरियर को ऊंचाई मिली है। पिया बताती हैं कि वे साल में एक-दो बार इटावा आती हैं। होली और दिवाली पर विशेषकर आती हैं। पिया अपने माता-पिता के साथ कुछ धार्मिक स्थलों पर भी घूमने के लिए गईं।

दो दिन के भ्रमण में पिया अपने पैतृक गांव बाह तो घूमी हीं, महाभारतकालीन काली वाहन मंदिर, यमुना नदी के किनारे पुरातन मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा शहर के चाट बाजार में भी घूमीं। पिया ने बताया कि सारेगामा कंपनी निर्मित तमिल और मलयालम भाषा में एक फिल्म 22 सिंतबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म तमिल भाषा मे अभि एवं अनु के नाम से आ रही है और मलयालम में इस फिल्म का अभियूम अनुयम नाम होगा। फिल्म प्रेम पर आधारित। फिल्म मे उनका किरदार अनु का है। यह बड़ा ही उलझा हुआ है।

SI News Today

Leave a Reply