Friday, March 29, 2024
featuredदेश

फोर्ब्स ने पुरानी रिपोर्ट शेयर कर भारत को बता दिया करप्ट नं. 1….

SI News Today

दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर भारत को दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश बताया है। फोर्ब्स ने अपने इस ट्वीट में भारत को पहले, वियनाम को दूसरे और थाइलैंड को तीसरे पायदान पर दिखाया है। इसके साथ ही फोर्ब्स ने एक लिंक भी शेयर किया है जिसमें विस्तार से बताया गया है कि इस दुनिया के अधिकतम भ्रष्ट देशों की सूची में जो देश हैं वो किस कारण से हैं। लेकिन आपको बता दें कि फोर्ब्स ने जो लिस्ट शेयर की है वो मार्च 2017 की है। इस लिस्ट को फोर्ब्स ने 31 अगस्त की रात नौ बजे फिर से ट्वीट कर दिया। ट्वीट करते ही वलोग इसपर टूट पड़े। फोर्ब्स के इस ट्वीट पर लोग बहस में लग गए हैं। ज्यादातर लोगो ऐसे हैं जो इस ट्वीट पर पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार को घेर रहे हैं।

लोग फोर्बस की इस लिस्ट को लेटेस्ट समझकर मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। ऐसे यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं कि हम लोगों ने मोदी को देश की बागडोर दी है इसलिए हम यही डिजर्व करते हैं। वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने देश को बेवकूफ बना दिया, उन्होंने तो कहा था कि मैं ना तो खाउंगा और ना ही खाने दूंगा।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने भी इस फोर्ब्स के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। विशाल डडलानी ने हिंदुस्तानियों पर तंज़ कसते हुए लिखा कि हम एक बार पिर से जीत गए हैं। विशाल ने अपने इस ट्वीट में ये भी लिखा कि हमारे देश के नेताओं की वजह से नहीं हम खुद अपनी वजह से इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

SI News Today

Leave a Reply