Friday, March 29, 2024
featuredदेश

गजेंद्र सिंह शेखावत: पीएम मोदी के सामने दिया था पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, कोरा पर भी रहते हैं एक्टिव

SI News Today

गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सदस्य हैं। वह संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्य और फेलोशिप समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शेखावत किसानों के रोल मॉडल हैं। वह तकनीक के जानकार भी हैं। सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए मशहूर शेखावत के कोरा ब्लॉग पर 55600 फॉलोवर हैं। इस ब्लॉग पर उनकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस मामले में उनसे पीछे हैं।कोरा प्रश्नोत्तर से जुड़ी एक ब्लॉगिंग वेबसाइट है।

शेखावत को खेलों से काफी लगाव है और बॉस्केट बॉल में उन्होंने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर हिस्सा लिया है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय खेल परिषद् के सदस्य और बास्केटबॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। तीन अक्तूबर 1967 को जन्मे भाजपा नेता ने जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमफिल और एमए किया है। उनके राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत भी इसी विश्वविद्यालय से 1992 में हुई जब वह एबीवीपी के बैनर तले छात्र संगठन के अध्यक्ष बने। वह आरएसएस की आर्थिक शाखा से भी जुड़े रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply