Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

चार मंत्रियों को प्रमोशन, इन 9 ने ली राज्यमंत्री की शपथ

SI News Today

नरेंद्र मोदी ने आज अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इसमें 9 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं चार मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी के अच्छे काम के लिए उनका प्रमोशन हुआ। जिन नौ लोगों ने राज्य मंत्री की शपथ ली। इसमें अलफोन्स कन्नाथनम, डॉ सत्यपाल सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, राज कुमार सिंह, अनंत कुमार हेगड़े, वीरेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार चौबे, शिव प्रसाद शुक्ला शामिल हैं।

अबतक कुल छह मंत्री खुद से इस्तीफा देकर इन लोगों के लिए जगह खाली कर चुके हैं। वहीं मनोहर पर्रिकर और वेंकैया नायडु के इस्तीफे और अनिल दवे के निधन के बाद उनके पद भी खाली हैं। अनिक दवे पर पर्यावरण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था।

नौ मंत्रियों में शिव प्रताप शुक्ला (यूपी से राज्य सभा सांसद), अश्वनी कुमार चौबे ( बिहार के बक्सर से लोक सभा सांसद), वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद), अनंत कुमार हेगड़े (कन्नड से सांसद), आर के सिंह (बिहार के आरा से लोकसभा सांसद), हरदीप सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान के जोधपुर से सांसद), सत्यपाल सिंह (यूपी के बागपत से लोकसभा से सांसद) और अलफोन्स कन्नाथनम डीडीए के चेयरमैन रह चुके हैं।

-मुख्तार अब्बास नकवी ने ली शपथ। उनका भी प्रमोशन हुआ है। फिलहाल वह अल्पसंख्यक मामले के राज्यमंत्री हैं।

-निर्मला सीतारमण ने ली शपथ। उन्होंने इंग्लिश में शपथ ली। वह 2008 में बीजेपी में शामिल हुई थीं।

-दूसरे नंबर पर पीयूष गोयल ने शपथ ली। वह फिलहाल ऊर्जा मंत्री हैं। उनका भी प्रमोशन हुआ है। वह पेशे से सीए हैं। बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे।

-धर्मेंद्र प्रधान जो कि पेट्रोलियम राज्यमंत्री हैं उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।

-ऊमा भारती नाराज बताई जा रही हैं। वह कार्यक्रम में नहीं जाएंगी। वह फिलहाल वाराणसी में हैं।

-कुल 13 लोग शपथ लेंगे। जिनमें 9 नए और चार पुराने।

-खबरों के मुताबिक, किसी नए चेहरे को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया जाएगा। दो को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा।

-कोई मंत्री पद का मिलने की वजह से शिवसेना नाराज है। उनका कोई नेता शपथग्रहण में शामिल नहीं होगा।

-अलफोन्स कन्नाथनम ने कहा कि उनको इतना बड़ा पद मिलने की उम्मीद नहीं थी।

-हरदीप सिंह ने मोदी का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि वह मोदी की टीम का हिस्सा बनने पर खुश हैं।

– शपथ लेने वाले सभी लोगों ने पीएम मोदी ने मुलाकात की है।

SI News Today

Leave a Reply