Friday, March 29, 2024
featured

आखिर किस डर के कारण घर से भागी थीं बॉबी डार्लिंग, जानिए..

SI News Today

बॉबी डार्लिंग का कंट्रोवर्सी से चोली-दामन का साथ रहा है। हाल में उन्होंने पति रमणिक शर्मा के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। यह पहली बार नहीं, जब उन्होंने कड़वा अनुभव झेला हो। बॉबी की निजी जिंदगी के कई और कड़वे सच भी हैं, जो उन्हें पहले परेशान कर चुके हैं। आज बात उन्हीं की। बॉबी को आज एक्ट्रेस, मॉडल और पेज थ्री पर्सनैलिटी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन जब उनका जन्म हुआ था, तो उनके मां-बाप ने पंकज शर्मा नाम रखा था। वह लड़के के रूप में पैदा हुई थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही बदा था। वह बाहर से कुछ थीं और अंदर से कुछ। टीनएज में वह सिर्फ लड़कियों के साथ खेलती थीं और वैसी ही बनना चाहता थीं।

आठवीं क्लास में पहुंचीं, तो सजने-संवरने का शौक चढ़ा। मां की लिपस्टिक और साड़ियां पहनना शुरू कीं। घर वालों, रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में इस को लेकर उन्हें और घर वालों को बातें भी सुनने को मिलतीं। मगर बॉबी ने इन सब की फिक्र नहीं की। वह सिर्फ अपने दिल की सुनती रही और आगे बढ़ती गई। 12वीं क्लास में आई, तो इश्क का बुखार चढ़ा। मैडम इस बार अपनी ही क्लास में एक लड़के को दिल दे बैठी थीं। घर वालों को इस बारे में पता लगा, तो वे हैरान रह गए। वे उसे सही ट्रैक पर लाने के लिए मंदिर, मनोवैज्ञानिक और सेक्सोलॉजिस्ट तक लेकर पहुंचे। लेकिन कोई खास हल न निकला।

पढ़ाई में कुछ खास मन नहीं लगता था। फेल होने का डर था, लिहाजा एक दिन ब्वॉयफ्रेंड संग भाग गईं। वे दोनों नोएडा पहुंचे, जहां बॉबी ने बीबीए किया। मां की किडनी फेल होने की बात पता लगी, तो वापस घर को लौटीं। बाद में एक कॉलेज ज्वॉइन कर टीचर बनने की ठानी। पिता इस सबसे तंग आ चुके थे। उन्होंने अखबार में इश्तेहार छपवा कर बॉबी को परिवार से बेदखल (अस्वीकृत) कर दिया।

फिर वह नोएडा के सेक्टर 47 से दिल्ली पहुंचीं। स्टेशन की सीढ़ियों पर रात काटी। किसी तरह चार लड़कियों के साथ रहने का मौका मिला, जो मलाड के डांस बार में काम करती थीं। बॉबी ने यहां रहकर डांसर बनने की सोची और अपनी पहली परफॉर्मेंस से 170 रुपए कमाए। एक दिन रेखा का इंटरव्यू हाथ लग गया। उसे पढ़ा, तो उनके अंदर भी एक्ट्रेस बनने का सपना जागा। उसमें रेखा ने कहा था- अगर आप मशहूर हैं, तो लोग आपको उसी के लिए प्यार करेंगे। उन्हें आपकी निजी जिंदगी से फर्क नहीं पड़ता।

बॉबी के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं कि उनका नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। पता है क्यों? दरअसल, उन्होंने अब तक 18 बार गे (समलैंगिक) का किरदार निभाया है। यही नहीं, साल 2010 में वह ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी से भी गुजरीं। शादी से पहले उन्होंने अपना नाम और सेक्स चेंज कराया था। बाद में उन्होंने अपना नाम पाखी रखा था।

SI News Today

Leave a Reply