Thursday, April 25, 2024
featuredदेश

देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को पड़ा दिल का दौरा…

SI News Today

देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को दिल का दौरा पड़ा है। जावेद हबीब हरियाणा के यमुनानगर में एक हेयर सैलून का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान ही दिल का दौरा पड़ गया। मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल हालत ठीक बताई जा रही है। ये घटना उस वक्त की है, जब वह उद्घाटन के बाद एक व्यक्ति की कटिंग भी कर चुके थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे।

इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने शहर में दिल के अच्छे डॉक्टर के बारे में पूछा, लेकिन इससे पहले कि उनके सवाल का जवाब मिल पाता, वह गिर पड़े।

कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्हें तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। जावेद को शहर के सचदेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply