Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ मेट्रो रूट, मैप: जानिए आठ किलोमीटर के रूट में होंगे कितने स्टेशन…

SI News Today

नवाबों के शहर लखनऊ में आज यानि की 5 सितंबर से मेट्रो पटरियों पर दौड़ेगी। सूबे के सीएम योगी आदित्य नाथ, गवर्नर राम नाइक और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ मेट्रो को उद्घाटन किया। तीनों मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मेट्रो की पहली सावरी राजनाथ सिंह, राम नाइक और योगी समेत उनके सारे कैबिनेट मंत्री करने वाले हैं। आम जनता के लिए 6 सितंबर से मेट्रो का परिचालन शुरु कर दिया जाएगा। गाजियाबाद और नोएडा के बाद राज्य का यह तीसरा ऐसा शहर है जहां पर आम जनता के लिए मेट्रो की सुविधा दी जा रही है। इस मेट्रो की सवारी करने के बाद कई लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

लखनऊ मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाघ मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय करेगी। मेट्रो का परिचालन सुबह 6 बजे से शुरु होगा जो कि रात के दस बजे तक चलेगा। इस मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें फायर स्मोक डिटेक्शन और प्रोटेक्शन व इमरजेंसी में तुरंत बाहर निकलने जैसी सभी सुविधाएं दी गई हैं। जिस प्रकार की सुविधा दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को मिलती है उसी प्रकार लखनऊ मेट्रो में भी सारी सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं इस मेट्रो के पहियों के जरिए बिजली पैदा करने के इंतजाम भी किए गए है। यह मेट्रो प्रत्येक स्टेशन पर सात मिनट में पहुंचेगी। यह 80 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ने में सक्षम है।

लखनऊ मेट्रो की दो लाइन हैं जिनमें नॉर्थ-साउथ लाइन और ईस्ट-वेस्ट लाइन शामिल हैं। चारबाघ मेट्रो स्टेशन से चलने वाले यात्रियों का सफर वसंत कुंज पर खत्म होगा और दोनों लाइन को एक साथ जोड़ने की सुविधा चारबाघ स्टेशन पर ही होगा। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाघ तक 22 स्टेशन होंगे जिनमें 19 ऊपर चलेंगी और 3 अंदरग्राउंड होंगी। फिलहाल साढे 8 किलोमीटर तक के सफर के लिए केवल 8 स्टेशनों को ही चालू किया जा रहा है, जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाघ, आईएसबीटी, मवैया, दुर्गापुरी, चारबाघ शामिल हैं। इस मेट्रो के जरिए लखनऊ में कई लोगों को रोजागर भी मिला है। लखनऊ मेट्रो को पटरियों पर दौड़ाने की जिम्मेदारी महिला ड्राइवरों को भी दी गई है।

SI News Today

Leave a Reply