Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

मुंबई में डॉक्टरों ने एक लड़की के पेट से निकाले 750 ग्राम बाल..

SI News Today

मुंबई में डॉक्टरों ने एक लड़की के पेट से 750 ग्राम बाल निकाले हैं। खबरों के मुताबिक, 20 साल की उस लड़की को अपने ही बाल खाने की आदत थी। मामला मुंबई के खाटकोपर के एक हॉस्पिटल का है। उस लड़की को हॉस्पिटल जब लेकर आए तो वह नौसीया नाम की बीमारी से पीड़ित थी। पिछले कुछ महीनों से लगातार उसका वजन कम होता जा रहा था।

सीटी स्कैन करवाने पर पता लगा कि लड़की को रैपउनजेल नाम का सिंड्रोम है। इसकी वजह से लड़की का वजन कुल 30 किलो रह गया था। यह सिंड्रोम काफी कम देखने को मिलता है। अक्टूबर 2016 से अबतक पूरी दुनिया में इसके कुल 88 मामले सामने आए हैं।

खबर के मुताबिक, लड़की के पेट में 103 सीमी लंबी चोटी थी जो कि छोटी और बड़ी आंतों में फंस गई थी। डॉक्टरों का मानना है कि लड़की काफी वक्त से अपने बाल खा रही थी। इस आदत को तिरिदोफाइगा कहते हैं। बालों का प्रोटीन ना ही पचता है और ना ही मल के रास्ते बाहर निकालता है।

SI News Today

Leave a Reply