Friday, March 29, 2024
featured

सोहा अली खान ने फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए करवाया फोटोशूट, देखे तस्वीरें..

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कुणाल खेमू की पत्नी ने फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है। 38 साल की एक्ट्रेस इस महीने की मैग्जीन के इश्यू पर नजर आएंगी। इस फोटोशूट में सोहा किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही हैं। इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सोहा ने सफेद कलर के टॉप के साथ फ्लोरल प्रिंट और मोतियों की कारीगरी वाली स्कर्ट पहनी हुई है। उनके हाथ में एक प्रॉप है जिसे कि बच्चों को शांत करने के लिए डिजायन किया गया है। इस फोटो को सोहा ने कैप्शन दिया है- शांत रहते हुए आगे बढ़ रही हूं।

फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए खिंचवाई गई कुछ तस्वीरों को फोटोग्राफर मीतेश तनेजा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अपनी भाभी करीना कपूर खान की तरह ही सोहा प्रेग्नेंसी के ट्रेंड सेट कर रही हैं। पिछले महीने ही एक्ट्रेस के घर पर ग्रांड बेबी शॉवर हुआ था। जिसमें करीना, तैमूर, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया और कोंकणा सेन शर्मा शामिल होने आई थीं। साल 2015 में सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू के साथ शादी की थी। दोनों ढूंढते रह जाओगे और 99 में को-स्टार रह चुके हैं। सोहा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर सनी देओल की घायल वंस अगेन में देखा गया था।

पिछले दिनों सोहा का बेबी शावर डे भी मनाया गया था जिसमें स्टार कपूर सिस्टर के अलावा और भी स्टार लेडीज आई हुई थीं। वहीं सोहा ने अपने इंस्टाग्राम से अपने बेबी शावर की कई तस्वीरें शेयर की थीं। सोहा अली खान के घर पर बेबी शॉवर सेलीब्रेशन किया गया था। इस दौरान सोहा के गर्ल्स गैंग के अलावा छोटे से तैमूर अली खान भी इस सेलेब्रेशन में मस्ती करते नजर आए। वहीं तैमूर और बुआ सोहा की एक तस्वीर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

इसके बाद योग करते हुए तस्वीर इंसटाग्राम पर शेयर करने की वजह से सोहा अली खान को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा था- मैम पहले भी बच्चे पैदा होते थे, लेकिन कोई ऐसे तमाशा नहीं करता था। आज कल कोई भी कुछ भी नेट पर डाल देता है वो नहीं सोचता के बच्चे भी नेट यूज करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply