Friday, March 29, 2024
featured

अर्जुन रामपाल की बेटियों को नहीं भाते पापा के ये अंदाज, जानिए..

SI News Today

अर्जुन रामपाल जल्द ही आने वाली फिल्म ‘डैडी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके लुक को लेकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं लेकिन अर्जुन की बेटियों को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इस फिल्म में अर्जुन गैंगस्टर अरूण गावली की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियों मायरा और महिका को किसी फिल्म में उनका लुक पसंद नहीं आया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बाताया था कि फिल्म ‘रा वन’ में भी उनकी बेटियों को उनका लुक जरा नहीं भाया था।

अपने इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने बाताया कि वो जब भी कोई फिल्म साइन करते हैं तो उनकी बेटियां उनके लुक को लेकर काफी चिंतित हो जाती हैं। अर्जुन ने कहा, ‘जब मैंने ‘रा वन’ के लिए अपने बाल साफ करा लिए थे और गंजा हो गया था तो मेरी बेटियां बोलीं आपने ऐसा क्यों किया? आपने ऐसा लुक क्यों अपनाया?’ यहां देखिए अर्जुन के वो दोनों लुक जो उनकी बेटियों को नहीं भाए-

SI News Today

Leave a Reply