Thursday, April 18, 2024
featured

बॉलीवुड में वापसी कर रही सलमान की ये हीरोइन, बीमारी की वजह से थी अब तक दूर..

SI News Today

मुंबई- ऐश्वर्या राय की हमशक्ल एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए अब अच्छी खबर ये है कि वो जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो से वापसी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेहा जल्द ही रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘इश्क वाली बारिश’ में नजर आएंगी। इस गाने को अल्ताफ सैय्यद ने गाया है। वीडियो को अर्शिया खान और मोहम्मद जावेद प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें कि स्नेहा लंबे वक्त से ब्लड रिलेटेड बीमारी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। इसकी वजह से वो ज्यादा वक्त तक खड़ी भी नहीं रह पाती थीं। स्नेहा उल्लाल के साथ दिखेगा ये मॉडल…

– इस म्यूजिक वीडियो में स्नेहा के साथ मुंबई बेस्ड मॉडल कैज खान नजर आएंगे। कैज लास्ट टाइम सिंगर अमानत अली के म्यूजिक वीडियो ‘नैना लागे’ में नजर आए थे।

– बता दें कि कैज ने हाल ही में किशोर नामित कपूर एक्टिंग एकेडमी से अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। यह वीडियो इसी महीने मिड सितंबर तक रिलीज हो सकता है।

SI News Today

Leave a Reply