Friday, March 29, 2024
featured

आखिर किंग खान संग क्यों काम नहीं करना चाहतीं ये एक्टर्स, जानिए..

SI News Today

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं। फैंस उनकी एक झलक को तरसते हैं। फोटो-सेल्फियों के लिए घंटों इंतजार करते हैं। ऐसे में किसी को उनके साथ काम करने का मौका मिले, तो क्या वह न कहेगा या कहेगी। स्वाभाविक है कि वह एक बार में राजी हो जाएगा या जाएगी। लेकिन एक एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से इन्कार कर दिया था।

उनका नाम है स्वरा भास्कर। वह कोई तोप नहीं हैं, लेकिन उससे कम भी नहीं हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म आई थी। सिनेमाकार और पत्रकार अविनाश दास की- अनारकली ऑफ आरा। उसमें स्वरा ही लीड रोल में थीं। उन्होंने ऑनस्क्रीन शाहरुख खान के अपोजिट काम करने से मना कर दिया था। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें उसमें उन्हें उनकी मां बनना था।

उन्होंने ऐसा किसी खास वजह से किया था। एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो बोलीं- कोई चांस नहीं है। मैं उनकी ब्लड रिलेटिव नहीं बनूंगी। मेरे दिमाग में वह रोल और रिलेशन ही नहीं घुसता। वह शाहरुख खान हैं। मैं उनके साथ खून के रिश्ते में नहीं नजर आना चाहती हूं। मैं उनकी बहन, बेटी या मां नहीं बनूंगी। जब आगे यह पूछा जाता है कि वह उनके साथ कुछ सींस नहीं करेंगी, तो वह छी-छी करने लगती हैं। कहती हैं मैं कि शाहरुख को पसंद करूंगी, न कि उनके ब्लड रिलेशन वाला रोल निभाऊंगी।

SI News Today

Leave a Reply