Saturday, April 20, 2024
featured

अक्षय कुमार की बेटी नितारा बनी ‘निर्देशक’, शूट किया वीडियो…

SI News Today

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है, वहीं उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने उनके लिए सोशल नेटवर्क पर एक बहुत ही प्यार भरा और खास मैसेज छोड़ा है। ट्विंकल ने एक वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में अक्षय और ट्विंकल की बेटी नितारा की आवाज है। वहीं वीडियो में अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। वीडियो में नितारा पापा अक्षय को तरह-तरह के फेस बनाने को कह रही है। वहीं अक्षय नितारा के हर इंस्ट्रक्शन को फॉलो कर रहे हैं। नितारा कहती हैं,’ पापा हैपी फेस..’ तो अक्षय हैपी फेस एक्सप्रेशन देते हैं। फिर नितारा कहती हैं पापा सैड फेस, तो अक्षय सैड फेस बनाते हैं। इस प्यारे से वीडियो को वाइफ ट्विंकल खन्ना ने अपने पति के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के साथ शेयर किया है।

साथ ही इस वीडियो को बहुत प्यारा कैप्शन भी दिया है। वह कैप्शन में लिखती हैं,’ हैपी-हैपी बर्थ-डे टू माई बेस्ट फ्रेंड, दुनिया के सबसे अच्छे इंसान, और बहुत प्यारे पापा।’ यह वीडियो बहुत ही इंट्रस्टिंग है, इसे जो भी देख रहा है बहुत दिलचस्पी ले रहा है। वहीं लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर अक्षय के फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। अक्षय के फैंस उन्हें उनके जन्मदिन पर खूब बधाईयां दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

बता दें, जल्द ही अक्षय अपनी फिल्म गोल्ड लेकर सिनेमा घरों में आ रहे हैं। रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म गोल्ड का दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इसे खुद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर शेयर किया है। अपने ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्की ने लिखा- हर बादल की एक चमकीली रेखा होती है लेकिन आपकी मोहब्बत के साथ मेरे लिए यह रेखा सुनहरी है। क्योंकि मेरी बढ़ती उम्र के साथ यह और ज्यादा सुनहरी हो गई है। यह रहा उस फिल्म का पोस्टर जो मेरे दिल के बहुत करीब है। इस पोस्टर को शेयर करने से पहले अक्षय ने कुछ ट्वीट और भी किए जिनमें उन्होंने लिखा- 2,62,80,000 मिनट. 4,38,000 घंटे. 18,250 दिन. 2,607 हफ्ते. 600 महीने और 5 दशक।

SI News Today

Leave a Reply