Friday, March 29, 2024
featured

जब सलमान खान के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ दिया था अपना घर..

SI News Today

बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरी रही है, जिसका अंत बेहद दुखदायी रहा। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी का अंत भी कुछ ऐसा ही रहा। आज भले ही एक-दूसरे काफी दूर हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इनकी लव स्टोरी के चर्चे हर जगह हुआ करती थी। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काफी पसंद किया था। इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत 1997 में शुरू हुई थी। उस समय बॉलीवुड के भाईजान सलमान इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थे, जबकि ऐश्वर्या अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। ऐश्वर्या की चाहत थी कि उनका नाम बॉलीवुड में शामिल बड़ी एक्ट्रेस में लिया जाए। ऐसे में उनको सलमान का साथा मिला। दोनों में प्यार हुआ और सलमान की खातिर ऐश्वर्या ने अपना घर तक भी छोड़ दिया।

जब सलमान की मुलाकात ऐश्वर्या से हुई उस समय भाईजान पाकिस्तान की सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन ऐश्वर्या का साथ मिलते ही सलमान ने सोमी से दूरी बनानी शुरू कर दी। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ऐश्वर्या राय को सलमान खान की वजह से ही मिली और कहा जा सकता है कि यह फिल्म उनके करियर की अब तक सबसे बेस्ट फिल्म भी साबित हुई।

किताब हॉल ऑफ फेम (Hall Of Fame) के मुताबिक ऐशव्या राय के घर वालों को सलमान के साथ उनकी दोस्ती पसंद नहीं थी। लिहाजा वह चाहते थे कि ऐश जल्द ही सलमान से अपना रिश्ता तोड़ दे। लेकिन ऐश्वर्या के सिर पर सलमान का प्यार इस तरह सवार था कि वो सलमान की बजाए अपने घरवालों को छोड़ना ही बेहतर समझा। वो अपने माता-पिता का घर छोड़कर मुंबई में लोखंडवाला में ब्रूक हिल टॉवर के एक अपार्टमेंट में रहने चली गईं।

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता और मजबूत हो गया। मीडिया में ऐसे चर्चे होने लगे कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया। कहा जाता है कि एक बार सलमान ने ऐश्वर्या के ऊपर हाथ उठा दिया जिसके बाद से ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और इस तरह इस प्रेम कहानी का यही अंत हो गया।

SI News Today

Leave a Reply